हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

667 करोड़ में HAL से छह डोर्नियर-228 खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, बढ़ेगी एयरफोर्स की ताकत

विज्ञापन

Delhi: जल्द ही भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से छह डोर्नियर -228 विमानों की खरीद का करार किया है। इन विमानों की खरीद पर 667 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

 

पहले भी इस्तेमाल कर चुकी है एयरफोर्स

इस विमान का उपयोग एयरफोर्स रूट ट्रांसपोर्ट रोल और कम्युनिकेशन ड्यूटी लिए कर चुकी है। इसके बाद इसका उपयोग भारतीय वायुसेना के ट्रांसपोर्ट पायलटों के प्रशिक्षण के लिए भी किया गया है।

विज्ञापन

अपग्रेडेड इंजन के साथ होंगे नए विमान

छह विमानों की इस खेप को एक अपग्रेडेड ईंधन-कुशल इंजन के साथ पांच-ब्लेड वाले समग्र प्रोपेलर के साथ खरीदा जाएगा। यह विमान पूर्वोत्तर के सेमी प्रिपेयर्ड और छोटे रनवे और भारत की पहाड़ी इलाकों के लिए उपयुक्त है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि छह विमानों के शामिल होने से दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और इजाफा होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IndiGo: सूरत में इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, अहमदाबाद में कराई सुरक्षित लैंडिंग

(Diazepam)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola