Highcourt on Delhi Coaching accident: राव IAS के बेसमेंट में तीन बच्चों की मौत के बाद आज हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई की। SUV ड्राइवर की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए अदालत ने MCD को जमकर फटकार लगाई है। अदालत ने MCD से कहा कि आपके विभाग में कानून का कोई सम्मान नहीं है। इसके अलावा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के सामने भी कई सवाल दागे हैं।
CBI करेगी मामले की जांच
दिल्ली हाईकोर्ट ने SUV ड्राइवर की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आपने SUV ड्राइवर को गिरफ्तार किया, ये तो आपकी दयालुता है कि आपने पानी का चालान नहीं काटा। अदालत ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या आपने MCD के संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की? कोर्ट के सवाल पर दिल्ली पुलिस ने सीधा ना में जवाब दिया। अदालत ने अब मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी है।
MCD कमिश्नर से पूछा सवाल
बता दें कि सुनवाई के दौरान MCD कमिश्नर भी अदालत में मौजूद थे। ऐसे में जब कोर्ट ने MCD कमिश्नर से राजेंद्र नगर में जल भराव की वजह पूछीं तो उनके जवाब से अदालत भी संतुष्ट नहीं हुई। आखिर में कोर्ट को कहना पड़ा कि आपके डिपार्टमेंट में कानून का सम्मान नहीं है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा ये साफ है कि पुलिस ने MCD अधिकारियों के बयान दर्ज नहीं किए हैं। तीन लोगों की जान चली गई है। ये एक नॉर्म बन गय है कि MCD अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।
पिछले 5-6 महीने से यही चल रहा है- कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि हम हर समय सभी को खुश नहीं रख सकते हैं। अगर कुछ गलत हो रहा है तो हमें दखल देना पड़ेगा और निर्णल भी लेना होगा। हम मार्च से चिल्ला रहे हैं नालियां सुधार लो। ये तो होना ही था। इसके बारे में सबको पता था लेकिन कोई सुनता नहीं। हालात बहुत खराब हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पिछले 5-6 महीने से यही चल रहा है। किसी को कुछ नहीं पता है कि अगली कैबिनेट मीटिंग कब होने वाली है?
दिल्ली पुलिस ने मांगा आखिरी मौका
हाईकोर्ट की फटकार पर दिल्ली पुलिस ने अदालत से एक और मौका मांगा है। दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा कि हमें एक और मौका दीजिए। हम जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अगली सुनवाई पर अगर अदालत हमारी कार्यवाई से संतुष्ट नहीं हुई तो मर्जी आदेश दे सकती है।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि 27 जुलाई की शाम को राव IAS के बेसमेंट में पानी भरने के कारण तीन छात्रों श्रेया यादव, तान्या सोनी और नवीन डालविन की मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आने पर SUV ड्राइवर मनुज कथूरिया को भी हिरासत में ले लिया गया। दरअसल मनुज कथूरिया पर आरोप था कि राव IAS के सामने से SUV कार ले जाने पर पानी का तेज बहाव कोचिंग में घुसा, जिससे छात्रों की जान पर बन आई। हालांकि SUV ड्राइवर का कहना है कि उसे बेसमेंट में जल भराव की कोई जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मनुज की पत्नी ने भी उनकी तरफ से बयान दिया था।
यह भी पढ़ें- UPSC कोचिंग सेंटर जैसे हादसे को कैसे रोकें? Super 30 के ‘हीरो’ आनंद कुमार ने रिवील किया प्लान
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
22 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
3 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines