कैसे रुकेंगे UPI पेमेंट फ्रॉड? दिल्ली हाईकोर्ट ने बढ़ते ठगी के मामलों पर केंद्र, RBI और NPCI से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में तेजी से बढ़ रहे UPI फ्रॉड के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने केंद्र सरकार, RBI और NPCI से इस पर जवाब मांगा है और ठगी रोकने के लिए ठोस गाइडलाइंस बनाने को कहा है.

Delhi High Court on UPI Payment Fraud

Credit: News24

देश में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही UPI से होने वाली ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. इसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि UPI जैसे डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने लोगों की जिंदगी आसान जरूर की है, लेकिन फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी आम नागरिकों के लिए बड़ा खतरा बन गई है. कई लोग अपनी मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में गंवा रहे हैं और उन्हें समय पर मदद भी नहीं मिल पा रही.

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में क्या कहा गया?

ये मामला एक याचिका के जरिए कोर्ट के सामने आया, जिसमें बताया गया कि फरवरी 2024 में एक व्यक्ति से ऑनलाइन फ्लैट किराए के नाम पर 1.24 लाख रुपये की ठगी हुई. पीड़ित ने साइबर क्राइम और बैंक में शिकायत की, लेकिन अब तक ना तो पैसा वापस मिला और न ही ठगों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई. याचिका में कहा गया कि UPI फ्रॉड के मामलों में अलग-अलग एजेंसियों की जिम्मेदारी तय नहीं होने से पीड़ित को भटकना पड़ता है. इसी वजह से कोर्ट से सख्त नियम बनाने की मांग की गई.

कोर्ट के सामने रखी अहम मांग

याचिका में कई अहम सुझाव दिए गए हैं, जैसे कि सिर्फ फुल KYC वाले बैंक खातों को ही UPI से जोड़ने की इजाजत मिलनी चाहिए. UPI फ्रॉड के लिए एक सिंगल शिकायत प्लेटफॉर्म, जिससे बैंक, पुलिस और साइबर सेल आपस में जुड़े हों.10 लाख रुपये तक के फ्रॉड मामलों में ऑटोमेटिक FIR दर्ज करने की व्यवस्था होनी चाहिए. पूरे देश के लिए एक जैसे नियम (SOP) लागू हो ताकि हर राज्य में एक जैसा सिस्टम हो सके. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि डिजिटल भुगतान के दौर में नागरिकों की सुरक्षा सबसे जरूरी है. कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब दाखिल करने को कहा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई में ये तय होगा कि UPI फ्रॉड रोकने के लिए क्या नए नियम बनाए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ