पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. उन्होंने एक याचिका डाली थी, जो खारिज हो गई है. मामला बॉलीवुड मूवी ‘दूसरा’ का है, जो आज 23 अक्टूबर को रिलीज होनी है, लेकिन सौरव गांगुली मूवी की रिलीज पर रोक लगवाना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट पर रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. वहीं इस फैलने से फिल्म के मेकर्स को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उनकी मूवी रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है. सौरव गांगुली के साथ प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स LLP ने भी याचिका दायर की थी.
बिना परमिशन अचीवमेंट्स के इस्तेमाल का आरोप
सौरव गांगुली में याचिका में आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी लाइफ, पहचान, लोकप्रियता और क्रिकेट करियर से जुड़े किस्सों को परमिशन के बिना प्रदर्शित किया गया है. खास साल 2002 में उनका मैच जीतने के बाद शर्ट उतारकर जश्न मनाने के पल को दिखाया गया है. भारत ने लॉर्ड्स के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज जीती थी और सौरव गांगुली ने बालकनी में खड़े होकर शर्ट उतारकर जश्न मनाया था, जो उनके क्रिकेट करियार का सबसे यादगार पल है. लेकिन उनके पूछे बिना, परमिशन लिए बिना उनके पर्सनैलिटी राइट्स और कमर्शियल राइट्स का हनन किया.
लव फिल्म्स के पास बायोपिक के ऑफिशियल राइट्स
मिली जानकारी के अनुसार प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स सौरव गांगुली की ऑफिशियल बायोपिक ‘दादा– द सौरव गांगुली स्टोरी’ बना रहा है. 5 अगस्त 2021 को समझौते के तहत प्रोडक्शन हाउस को सौरव गांगुली की जिंदगी, क्रिकेट करियर और लाइफ पर फिल्म बनाने के एक्सक्लूसिव राइट्स मिले थे. इसलिए सौरव गांगुली के साथ प्रोडक्शन हाउस में याचिका डाली और दूसरा मूवी के रिलीज होने से बिजनेस पर असर पड़ने की दलील दी. लेकिन हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए दूसरा मूवी के मेकर्स ने सौरव गांगुली और प्रोडक्शन हाउस के आरोपों का विरोध किया और सिरे से खारिज किया.
दूसरा के मेकर्स ने BCCI से परमिशन का दावा किया
फिल्म दूसरा के मेकर्स का कहना है कि उनक मूवी सौरव गांगुली की बायोपिक नहीं है. बल्कि फिल्म की कहानी राजस्थान की मिडिल क्लास फैमिली की लड़की तारा की है, जो परिवार और समाज के बंधनों के बावजूद एक मुकाम पर पहुंचने की कोशिश करती है. तारा आंखों में सपने संजोये सौरव गांगुली को साल 2002 के नेटवेस्ट फाइनल को जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में शर्ट उतारकर जश्न मनाते देखती है तो उसे प्रेरणा मिलती है. फिल्म में सौरव गांगुली के जश्न मनाते समय की फुटेज को दिखाने के लिए BCCI से जरूरी अनुमति ली गई थी. 100 से ज्यादा सिनेमाघरों फिल्म की बुकिंग हुई है.
बता दें कि याचिका पर जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने सुनवाई की और कहा कि Balance of Convenience दूसरा मूवी मेकर्स के पक्ष में है. अगर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई तो मेकर्स को ज्यादा आर्थिक नुकसान हो सकता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि सौरव गांगुली के पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े दावे गलत हैं. फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग खारिज कर रहे हैं और याचिका पर अगली सुनवाई में फैसला लेंगे.
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
2 hrs agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
3 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
13 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
14 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
15 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
15 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines