Delhi Cold Wave : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी हो रही है। ठंड के साथ ही घना कोहरा भी है, जिसके कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। इसका असर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। सड़क, ट्रेन और वायु तीनों मार्गों से यात्रा करने वालों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा और लगभग नौ घंटे तक विजिबिलिटी शून्य रही, जो यह इस मौसम का सबसे लंबे वक्त तक विजिबिलिटी प्रभावित होने का मामला है।
मौसम विभाग के अनुसार, शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे के बीच पालम में नौ घंटे तक शून्य विजिबिलिटी रही। ये इस मौसम का सबसे लंबा दौर था। आईएमडी के अनुसार, शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग में आठ घंटे तक शून्य दृश्यता दर्ज की गई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई और इसका असर ट्रेनों, उड़ानों पर पड़ रहा है।
कोहरे के कारण 60 से अधिक रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें तो निर्धारित समय से आठ घंटे तक देरी से चल रही हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के अनुसार, सुबह 11.30 बजे, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर आज 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 180 से अधिक उड़ानें औसतन 25 मिनट की देरी से उड़ीं। शनिवार को आईजीआई हवाई अड्डे पर कम से कम 48 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 564 उड़ानें लेट हुईं जबकि शनिवार को कुल 400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। यात्रियों को अपनी ट्रेन और फ्लाइट का लेटेस्ट अपडेट लेकर ही घर से निकलना चाहिए। ऑनलाइन लेट ट्रेनों और फ्लाइट्स का अपडेट चेक कर सकते हैं।
दिल्ली का ‘AQI’ बहुत खराब
दिल्ली वालों पर तिहरा प्रहार हो रहा है। कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण! घने कोहरे के कारण वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है और दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 378 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 378 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : नहीं ठीक हो रहा था टूटा सिंकहोल, एक टूटी कुर्सी ने अधिकारियों की उड़ाई नींद
दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में कोहरा छाया रहा। शनिवार को अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला, हिसार और करनाल सहित कई स्थानों पर विजिबिल्टी शून्य दर्ज की गई, जबकि चंडीगढ़ में भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines