Delhi Excise Policy: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने बड़ा बयान दिया है। मजीठिया ने मंगलवार को मांग की कि कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले की चल रही सीबीआई जांच का दायरा पड़ोसी राज्य पंजाब तक बढ़ाया जाए।
बता दें किसीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सोमवार को सिसोदिया को केंद्रीय जांच एजेंसी को पांच दिन की रिमांड पर सौंप दिया। सिसोदिया को रिमांड पर सौंपे जाने के एक दिन बाद मजीठिया का ये बयान सामने आया है।
मजीठिया बोले- प्रवर्तन निदेशालय भी करे जांच
मजीठिया ने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई को सीनियर अधिकारियों और आप नेताओं की भूमिका की जांच करनी चाहिए, जिन्होंने चुनिंदा शराब निर्माताओं को भारी लाभ देने के लिए सांठगांठ की। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए एक अलग प्रवर्तन निदेशालय की भी जांच की जानी चाहिए।
पंजाब में सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए मजीठिया ने कहा कि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसियों को अपना काम नहीं करने दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि निशान उन तक पहुंच सकता है।
मजीठिया ने पूछा- केजरीवाल एजेंसियों को काम क्यों नहीं करने देते?
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल जांच एजेंसियों और अदालतों को अपना काम क्यों नहीं करने देते? भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को प्रायोजित करके वह न्यायिक प्रक्रिया के रास्ते में क्यों आ रहे हैं? मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार पर दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को शराब मामले में गिरफ्तार किया था। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन किया था।
राष्ट्रीय राजधानी में कार्यकर्ताओं को सड़कों पर बैठकर नारेबाजी करते देखा गया था। इस बीच, सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया की गिरफ्तारी पर एक बयान जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि वे सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे थे और शराब घोटाला मामले की चल रही जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
सिसोदिया के खिलाफ किन-किन धाराओं में केस दर्ज?
- IPC की धारा 120 (आपराधिक साजिश)
- IPC की धारा 477A (जानबूझ कर खातों में हेराफेरी)
- प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7
सिसोदिया की गिरफ्तारी क्यों हुई?
- सिसोदिया ने जांच में सहयोग नहीं किया
- सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे थे
- सवालों के गोल-मोल जवाब दे रहे थे
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 mins agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
5 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines