Delhi DTC Bus Fired Jagatpuri Area: दिल्ली के जगतपुरी इलाके से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सवारियों से भरी एक बस में अचानक से आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने बस में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद ड्राइवर ने फौरन बस रोकी और सभी लोगों को बस से नीचा उतारा गया।
बाइक सवार ने दी जानकारी
यह घटना दिल्ली के जगतपुरी इलाके का है। आज सुबह सवारियों से भरी DTC की एक बस अपने गंतव्य की तरफ जा रही थी। तभी अचानक से बस के पीछे वाले हिस्से में आग लग गई। इस घटना से बेखबर बस के ड्राइवर और यात्री आराम से अपनी सीट पर बैठे रहे। तभी बस के पीछे चल रहे बाइक सवार की नजर बस में लगी आग पर गई। बाइक सवार ने जैसे-तैसे इस घटना की जानकारी ड्राइवर को दी। ड्राइवर ने बीच सड़क पर ही बस रोक दी और सभी पैसेंजर्स को बस से नीचे उतार लिया गया।
यह भी पढ़ें- बिहार के छह लाख शिक्षकों के लिए सरकारी फरमान, नहीं किया फॉलो तो कट जाएगी सैलरी
सड़क पर लगा लंबा जाम
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि बस के बीच रास्ते में रुकने की वजह से जगतपुरी, प्रीत विहार, पड़पड़गंज जैसे इलाकों में कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है। बस के पीछे लगी आग धीरे-धीरे फैलने लगी और पूरी की पूरी बस की आग की चपेट में आ गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं।
फरिश्ता बना बाइक सवार
बस के पीछे चल रहे बाइक सवार ने आज लाखों जिंदगियां बचा लीं। आग इतनी भयानक थी कि बस रोकने के कुछ ही सेकेंड में पूरी बस में आग फैल गई और बीच सड़क पर खड़ी बस धूं-धूं करके जलने लगी। बाइक सवार सभी लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आया और उनकी जान बच गई। बस को जलता हुआ देखकर जगतपुरी इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: सेना के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन जारी
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
54 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines