Delhi Doha IndiGo Flight: दिल्ली से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या था कारण

IndiGo flight, Doha bound Indigo flight, Pakistan, IndiGo flight diverted to Pakistan, IndiGo flight diverted to Karachi, medical emergency, medical emergency on IndiGo flight

Delhi Doha IndiGo Flight: दिल्ली से दुबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-दोहा की फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट किया गया। इसके बाद विमान की लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन

एयरलाइन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी NIA को बताया कि दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को कराची में पाकिस्तान के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के कारण डायवर्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद पायलट ने विमान को कराची हवाईअड्डे पर उतारा।

विज्ञापन

और पढ़िए – Corona Update: फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 24 घंटे में आए 444 नए केस

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी फ्लाइट

फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी। पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। कहा जा रहा है कि विमान के कराची में उतरने से पहले ही यात्री की मौत हो गई।

विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय नाइजीरियाई यात्री अब्दुल्ला का निधन विमान के कराची में उतरने से पहले हो गया था। उड़ानों को ट्रैक करने वाली फ्लाइटवेयर ने बताया कि इंडिगो की उड़ान 6E 23 ने IGI हवाई अड्डे से सुबह 8:41 बजे उड़ान भरी थी और दुबई हवाई अड्डे पर सुबह 11 बजे उतरना था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ