---विज्ञापन---

देश angle-right

Anand Vihar Flyover: दिल्लीवालों को तोहफा देंगी CM आतिशी, आज से जाम का काम तमाम

Anand Vihar Flyover : क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वालों को एक तोहफा मिल सकता है। दिल्ली सीएम आतिशी एक बहुप्रतीक्षित योजना का लोकार्पण कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

Anand Vihar Flyover : राजधानी दिल्ली में जाम एक बड़ी समस्या है। सुबह और शाम से जाम में फंसने से लोगों का समय, ईंधन का नुकसान होता है। ऐसे में जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जगह-जगह फ्लाईओवर बनाये जा रहे हैं। क्रिसमस के मौके पर दिल्ली वालों को एक तोहफा मिल सकता है। एक फ्लाईओवर की शुरुआत मुख्यमंत्री आतिशी कर सकती हैं।

आनंद विहार फ्लाईओवर (Anand Vihar Flyover) का जनता लंबे समय से इंतजार कर रही थी। माना जा रहा है कि 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री आतिशी इसे जनता के लिए खोल सकती हैं। इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी है, जिसके खुलने के बाद आनंद विहार आईएसबीटी से गुजरने वाली रोड नंबर 56 पूरी तरह सिग्नल-फ्री हो जाएगी। इससे रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

---विज्ञापन---

कोरोना की वजह से योजना में हुई देरी

इस फ्लाईओवर की योजना साल 2019 में ही बनाई गई थी और साल 2022 में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल द्वारा आधारशिला रखी गई थी। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस योजना में देरी हुई। पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने से भी इसकी शुरुआत में देरी हुई।

यह भी पढ़ें : क्रिसमस डे पर आज दिल्ली के इन रास्तों पर न जाएं

---विज्ञापन---

किन्हें मिलेगा फायदा

अभी भी फ्लाईओवर के बीच में दो पेड़ हैं। इन पेड़ों को लेकर पीडब्ल्यूडी की योजना है कि दिल्ली उच्च न्यायालय से अनुमति मिलने तक बैरिकेड लगाकर इस फ्लाईओवर को शुरू कर दिया जाए। इससे आनंद विहार रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और मेट्रो स्टेशन के आसपास आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : फ्लाइट लेने के लिए जरूर पढ़ लें ये एडवाइजरी

---विज्ञापन---

ना सिर्फ दिल्ली वालों बल्कि आनंद विहार-अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर से दिल्ली और गाजियाबाद आने जाने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। आनंद विहार के आसपास काफी जाम की स्थिति रहती हैं, इस फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद इस रुट के लोगों को आसानी होगी। इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

First published on: Dec 25, 2024 11:47 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola