दिल्ली में कार ब्लास्ट के तार अब पाकिस्तान से जुड़ गए हैं। हादसे के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खुफिया सूत्रों से पता चला है कि डॉ मुजम्मिल व अन्य से पूछताछ में पाकिस्तान से लिंक की बात सामने आई है। पता चला कि ब्लास्ट से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश से जुड़ने के सबूत मिले हैं। एजेंसियों का मानना है कि डॉ मुजम्मिल पाकिस्तान के मौऊद्दिन औरंगजेब आलम उर्फ अम्मार अल्वी से जुड़ा हो सकता है।
सूत्रों ने बताया कि मौऊद्दिन औरंगजेब आलम उर्फ अम्मार अल्वी कई हमलों का मास्टर माइंड भी है। इस समय इसके टारगेट पर भारत के कई बड़े शहर थे। इन हमलों में पुरानी गाड़ियों का प्रयोग किया जाना है। अम्मार अल्वी जैश का सीनियर कमांडर है।
यह भी पढ़ें: ‘धमाके में शामिल डॉक्टर का विवि से कोई लिंक नहीं’, ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी का पहला बयान
10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास चलती कार में भीषण धमाका हुआ। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हालांकि पहले इसे सामान्य ब्लास्ट माना गया लेकिन ब्लास्ट में 30 ज्यादा गाड़ियां खाक हो गई थीं। काफी दूर तक लोग हादसे के शिकार हुए थे। इससे चर्चा थी कि कार में आईईडी या विस्फोटफ सामग्री हो सकती थी। आतंकी घटना का शक होने पर गृहमंत्रालय ने जांच एनआईए को सौंप दी है।
एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों में फरीदाबाद के कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। खुद कार चलाना वाला उमर भी डॉक्टर था
यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने, धमाके से बंद हुए लाल किले के पास लगे कैमरे
दिल्ली कार ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि लाल किले के पास हुई घटना बेहद चिंताजनक है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? पहलगाम हमला कश्मीर में हुआ और अभी तक पता नहीं चला कि इसके जिम्मेदार लोग कहां भाग गए। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सिर्फ बैठकें कर रहे हैं। भारत सरकार कहती है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। कहा कि अगर पाकिस्तान जिम्मेदार है, तो फिर देरी किस बात की? आगे बढ़ो, पूरा देश भारत सरकार के साथ है।
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
15 mins agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
31 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
52 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
58 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines