Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किला के सामने 10 नवंबर की शाम एक कार में ब्लास्ट हो गया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। इससे पूरे देश में आरोपियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिला। हालांकि आतंकियों के धमाके की कल्पना इससे कई गुना खतरनाक थी। लाल किला के पास यह ब्लास्ट गलती से हुआ था। आतंकियों की साजिश तो और बड़ा धमाका करने की थी।
साजिश की शुरुआत जम्मू-कश्मीर से हुई। 19 अक्टूबर को श्रीनगर के नौगाम में जैश ए मोहम्मद (JeM) के कुछ पोस्टर चिपके मिले। इन पोस्टरों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। मामले में नौगाम थाना पुलिस ने FIR दर्ज की। तारीफ की बात यह रही कि पुलिस केवल एफआईआर दर्ज करके खानापूर्ति नहीं की। केस दर्ज करने के बाद जम्मू-कश्मीर ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से नौगाम के ही अरिफ निसार डार उर्फ साहिल, यासिर उल अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद की पहचान हुई। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की तो केस की परतें खुलनी शुरू हो गईं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का पाकिस्तान से निकला कनेक्शन, संदिग्ध से पूछताछ में आतंकी संगठन जैश से जुड़े मिले तार
5 नवंबर को कश्मीर के मौलवी इरफान से पूछताछ में तार यूपी के सहानपुर तक मिले। सहारनपुर से डॉ. आदिल राठर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे श्रीनगर ले गई। बताया गया कि राठर ने अलग अलग शहरों में ब्लास्ट की प्लानिंग की थी। पूछताछ में अन्य साथियों डॉ मुजम्मिल गनई और डॉ. शाहीद सईद के बारे में पता चला। पाकिस्तानी हैंडलर उमर बिन के टेलीग्राम चैनल का भी खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, हिरासत में लिए 1500 से अधिक लोग
इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया। जम्मू कश्मीर में डॉ आदिल के पुराने लॉकर से एक AK 47 बरामद की गई। मुजम्मिल पुलवामा का रहने वाला है। वह जैश ए मोहम्मद से जुड़ा मिला।
पुलिस और एजेंसियों ने मिलकर फरीदाबाद मॉड्यूल का पर्दापाश कर दिया था। आतंकी उमर विस्फोटक को कहीं और शिफ्ट करना चाहता था। इसी बीच किसी गलती से विस्फोट हो गया।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines