दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) लगातार जांच कर रही है। एनआईए के हाथ धमाके का मास्टर माइंड आतंकी डॉ. उमर का फोन लगा है। इसमें एजेंसी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फोन डेटा की जांच में पता चला कि आतंकी डॉ उमर लोगों को ब्रेनवाश करता था। दोस्ती कर लोगों की कट्टर बनाता था।
इसके अलावा फोन पता चला कि आतंकी उमर काफी लंबी प्लानिंग में था। फोन चैट और डेटा से पता चला कि डॉ. उमर भारत में स्लीपर सेल तैयार कर रहा था। ताकि वह एक साथ भारत के कई शहरों में एक साथ या सीरियल ब्लास्ट को अंजाम दे सके।
यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट में बड़ा एक्शन, फोन कॉल से कैसे गिरफ्त में आई आतंकी उमर की सहयोगी महिला डॉक्टर?
10 नवंबर की शाम दिल्ली में लाल किला के पास चलती कार में आतंकी धमाका हुआ था। धमाके में 13 लोगों मारे गए थे। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसी कार में आतंकी डॉ. उमर की मौत हो गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जांच एनआईए को सौंप दी थी। जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं।
इसके अलावा दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियां हरियाणा के नूंह में डेरा जमाए हुए हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने नूंह की हिदायत कॉलोनी में उस घर पर छापेमारी की जहां पर डॉक्टर उमर नबी के कई दिन तक ठहरने की खबर सामने आई थी। इतना ही नहीं गुरुग्राम अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए से उस मकान तक जाने वाले रास्ते में जिन दुकानों पर भी सीसीटीवी लगा हुआ है, उनको खंगालने का काम केंद्रीय जांच एजेंसियां लगातार कर रही हैं। शनिवार को देर रात तक भी केंद्रीय जांच एजेंसियां गोयल अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही तो पुलिस के कुछ जवान उस घर पर कड़ा पहरा देते हुए दिखाई दिए, जहां पर ब्लास्ट में मरने वाले डॉ उमर नबी के ठहरने की खबर सामने आई थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, घटनास्थल से मिले जिंदा 9 MM के कारतूस, आम लोगों के लिए हैं बैन
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
16 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
16 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines