Goa Sunburn festival: बीते रविवार दिल्ली में रहने वाले 26 साल के लड़के की मौत होने की वजह से नए साल के खुशी का माहौल गम में बदल गया। यह घटना तब हुई जब वह गोवा के एक म्यूजिक फेस्टिवल में गया था। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) फेस्टिवल में उस लड़के के बेहोश होने के ठीक एक दिन बाद रविवार को गोवा में उसकी मौत हो गई। यह फेस्टिवल उत्तरी गोवा के दरगालिम गांव में हो रहा था।बताया जा रहा है कि घटना के बाद उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली के युवक की मौत
पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार सुबह गोवा के मापुसा के एक अस्पताल से फोन आया, जिन्होंने बताया कि ICU में मौत हो गई है।बता दें कि घटना के दौरान जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उनका नाम करण कश्यप है और वे दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहते थे। पुलिस के करण के दोस्तों से आगे की पूछताछ की तो पता चला कि वह बीते शनिवार को गोवा के पेरनेम के दरगालिम में सनबर्न ईडीएम पार्टी में शामिल हुए थे।
इस पार्टी के दौरान रात करीब 9.45 बजे वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस से मापुसा के विजन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। अभी तक करण की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, हालांकि विसरा तथा अन्य सैंपल को केमिकल एनालिसिस के लिए सुरक्षित रखा गया है। बता दें कि करण कश्यप आईटी क्षेत्र में काम करते थे।
क्या है सनबर्न फेस्टिवल?
सनबर्न फेस्टिवल एशिया का मेन इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) फेस्टिवल माना जाता है। ये म्यूजिक फेस्टिवल गोवा में सबसे लोकप्रिय ईयर एंडिंग प्रोग्राम में से एक है। सनबर्न फेस्टिवल इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक में हर साल हजारों लोग आते हैं। यह एशिया के सबसे बड़े ईडीएम फेस्टिवल में से एक है। बीट्स, वाइब्स और म्यूजिक इमोशन का एक सही संगम है। ये फेस्टिवल 2019 में काफी चर्चा में आया।
बता दें कि त्रासदी तब हुई इस फेस्टिवल के दौरान तीन लोग बेहोश हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा 2023 में भी एक युवक की मौत हो गई थी। इससे फेस्टिवल के सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हुईं। तब से अब तक ये फेस्टिवल हर साल चर्चा में रहता है। यह फेस्टिवल 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मनाया जा रहा है।
टिकट की बात करें तो इस प्रोग्राम की एक दिन के टिकट की कीमत 4,000 रुपये से शुरू होती है। वहीं VVIP टेबल टिकट की कीमत 15,000 रुपये तक तय की गई है, जिसमें आपको तीनों दिन की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें- अब जज का बेटा नहीं बनेगा जज! Nepotism पर ब्रेक लगाएगा सुप्रीम कोर्ट?
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
5 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
38 mins agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
44 mins ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
4 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines