Delhi BMW Case Updates: दिल्ली के धौलाकुआं में चर्चित बीएमडब्लू एक्सीडेंट अभी तक राज बना हुआ है। बाइक पर जा रहे वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह कौर की हादसे में मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं। लेकिन अभी तक यह सवाल बना हुआ कि यह महज हादसा है या फिर साजिशन मर्डर।
ये सवाल इसलिए है क्योंकि हादसे के वक्त बीएमडब्लू कार में चालक गगनप्रीत, ड्राइवर गुलफाम के अलावा पति परीक्षित कक्कड़, 4 साल का बेटा और नौकरानी सवार थी। हादसे के बाद जब गगनप्रीत नवजोत और उनकी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल लेकर गईं तो बच्चे और पति को कहीं और भेज दिया। दूसरा, गगनप्रीत नवजोत और उनकी पत्नी को न्यूलाइफ हॉस्पिटल लेकर गई, जो घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर है। हॉस्पिटल में नवजोत सिंह की मौत हो गई। पास की बजाय इतना दूर हॉस्पिटल ले जाना गगनप्रीत पर शंका पैदा कर रहा है। आज कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान गगनप्रीत के पति और बच्चों के बयान भी दर्ज हो सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें असल कहानी सामने आई।
दूर हॉस्पिटल ले जाने का दिया था यह तर्क
जब पुलिस ने महिला चालक गगनप्रीत से पूछताछ की तो पुलिस ने 20 किमी दूर जाने का सवाल भी पूछा। इस पर गगनप्रीत ने कहा कि कोरोनाकाल में वह अपनी बेटी को वहीं ले गईं थीं, वहां वह ठीक हो गई थी। जबकि जांच में पता चला न्यूलाइफ हॉस्पिटल गगनप्रीत के किसी परिचित का ही है। इस पर पुलिस ने गगनप्रीत के खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कर लिया। गगनप्रीत का यह बेहद असंवेदशील है कि नवजोत की जान पर बनी थी और गगनप्रीत उन्हें पहचान के हॉस्पिटल ले गईं।
यह भी पढ़ें: Delhi BMW Accident: किस आरोप में गिरफ्तार हुई गगनप्रीत? न्यायिक हिरासत में भेजा गया तिहाड़ जेल
गगनप्रीत ने की जमानत की मांग
केस में आरोपी गगनप्रीत कौर ने जमानत की मांग की है। कहा कि हादसा पूरी तरह से अचानक और अनजाने में हुआ। आरोपी के वकील ने बताया कि वह दो नाबालिग बेटियों की मां हैं। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वकील ने जमानत के लिए तर्क दिया कि इस हादसे में गगनप्रीत के भी सिर में चोट लगी है। कहा कि कौर ने जांच में पूरा सहयोग किया है। उनके भागने या सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Delhi BMW Accident: डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत को टक्कर मारने वाली गगनप्रीत गिरफ्तार, FIR में हुए थे चौंकाने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद' केंद्र ने HC में बताया
6 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines