दिल्ली एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' क्यों? इंडिगो विमान के इंजन फेलियर ने उड़ाईं सबकी नींद

दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ क्यों? मौत को छूकर लौटे 161 मुसाफिर! विशाखापत्तनम से आ रहे इंडिगो विमान का हवा में इंजन फेल होने के बाद ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित. देखिए, कैसे पायलट की सूझबूझ से टला एक बड़ा विमान हादसा. क्या होती है एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ की प्रक्रिया

Indigo Flight Emergency Landing
विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया. विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-2134) के इंजन में अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई. विमान में सवार 161 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की जान उस वक्त आफत में फंस गई जब लैंडिंग से ठीक पहले विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, विमान जब दिल्ली के करीब था, तभी पायलट को इंजन फेलियर का संकेत मिला. पायलट ने बिना वक्त गंवाए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ‘मेडे’ कॉल दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी.

रनवे पर तैनात हुआ सुरक्षा घेरा

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत रनवे को खाली कराकर ‘फुल इमरजेंसी’ का सायरन बजा दिया. ‘फुल इमरजेंसी’ लागू होते ही पूरा एयरपोर्ट किसी छावनी में तब्दील हो गया. रनवे के पास 10 से अधिक फायर टेंडर्स और एम्बुलेंस की लाइन लग गई. दिल्ली पुलिस और एयरपोर्ट सुरक्षा बल (CISF) को हाई अलर्ट पर रखा गया. विमान की लैंडिंग तक अन्य उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग को रोक दिया गया. विमानन नियामक DGCA ने इस घटना का संज्ञान लिया है. शुरुआती जांच में इसे तकनीकी खराबी (इंजन स्टॉल) माना जा रहा है. विमान को फिलहाल ग्राउंडेड कर दिया गया है और विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन

सभी 161 यात्री सुरक्षित

राहत की बात यह रही कि पायलट ने अपनी सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए विमान को रनवे पर सुरक्षित लैंड करा लिया. विमान के रुकते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली. इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी 161 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं. यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया और उनके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए.

क्या होती है ‘फुल इमरजेंसी’?

जब किसी विमान में गंभीर तकनीकी समस्या जैसे इंजन फेल होना, आग लगना या बम की धमकी आती है तो एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की जाती है. इस दौरान रनवे को खाली करा लिया जाता है और फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस तथा सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर तैनात रहती हैं.

‘फुल इमरजेंसी’ कब-कब लागू

  • एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट: दो दिन दिल्ली से लंदन जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा.
    स्पाइसजेट की लेह फ्लाइट: 24 फरवरी 2026 को दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट (SG-123) के इंजन में खराबी के कारण हवा से ही वापस लौटना पड़ा, जिसके बाद फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी.
    एयर इंडिया न्यूयॉर्क फ्लाइट: 15 जनवरी 2026 को ईरान का एयरस्पेस बंद होने के कारण वापस लौटे विमान के इंजन से रनवे पर एक ग्राउंड कंटेनर टकरा गया था.
    इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी: 30 सितंबर 2025 को मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लगाई गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ