आंखों में जलन...सांसों में चुभन... दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से जंग जारी, 398 रहा AQI

Delhi Air Pollution AQI Update: दिल्ली में सांसों को लेकर फिलहाल इमरजेंसी का दौर जारी है। इस बीच सरकार ने स्कूलों में शीतलकालीन अवकाश नवंबर में ही घोषित कर दिया है।

Delhi Air Pollution AQI Update

Delhi Air Pollution AQI Update

Delhi Air Pollution AQI Update: दिल्ली के लोग शुद्ध हवा के लिए पिछले 8 दिनों से जंग लड़ रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में एयर क्वालिटी अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली का एक्यूआई 398 दर्ज किया गया। राजधानी में सरकार ने बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप-4 लागू कर दिया है। इस बीच राजधानी में वायु प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए सरकार कृत्रिम बारिश कराने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया गया है। इस बीच दीवाली के एक दिन बाद शुरू होने जा रहे ऑड-ईवन सिस्टम पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। सरकार के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा के बाद ही इस योजना को लागू किया जाएगा।

दूषित हवा में सांस लेने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में सुबह से ही स्माॅग की चादर नजर आई। इसके साथ ही लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी आ रही है। बुधवार को अधिकतर क्षेत्रों में हवा का स्तर खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। इस बीच सरकार ने प्रदूषण के गंभीर हालातों को देखते हुए स्कूलों में दिसंबर को होने वाला शीतलकालीन अवकाश नवंबर में ही घोषित कर दिया है। सभी स्कूलों को 9 से 18 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

ऐप बेस्ड टैक्सियों पर प्रतिबंध

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में अभी कुछ दिनों तक हवा जहरीली बनी रहेगी। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में अभी भी किसान पराली जला रहे हैं। इस बीच सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए दूसरे राज्यों की एप आधारित टैक्सियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
दिल्ली -398
लोधी रोड- 375
दिल्ली विश्वविद्यालय- 456
एयरपोर्ट – 468
नोएडा- 461
मथुरा रोड- 399
गुरुग्राम- 379

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ