Indian Defense Minister Rajnath Singh’s visit to Italy: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली दौरे पर हैं जहां उन्होंने इटालियन समकक्ष के साथ बैठक की और बैठक के दौरान उन्होंने नगर निगम के समझौते पर हस्ताक्षर किये। बता दें की इटली और फ्रांस की के दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में प्रशिक्षण, सूचना साझाकरण और समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा निगम से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा की है।
रक्षा मंत्री ने कहा
बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है की “रोम में इतालवी रक्षा मंत्री श्री गुइडो क्रोसेटो के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बैठक हुई। हमने बैठक के दौरान रक्षा साझेदारी से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें प्रशिक्षण, सूचना साझा करना शामिल था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। आगे लिखा है की भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग पर एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए। हम अपनी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
भारत के साथ इटली की साझेदारी
मार्च 2023 में इटली के प्रधान मंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। दोनों देशों के बीच अच्छा संबंध हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक और आधिकारिक स्तर पर यात्राओं का हमेशा आदान-प्रदान होता रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान, उनका रोम में इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रिसेटो से मिलने का कार्यक्रम था। जबकि, दूसरे और अंतिम चरण के दौरान, वह पेरिस में अपने समकक्ष, फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता का संचालन करेंगे। भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित गहरे और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं। रक्षा मंत्री की फ्रांस यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत भारतीय नौसेना के लिए उस देश से 26 राफेल एम लड़ाकू विमान खरीदने पर विचार कर रहा है।
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines