हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, देश में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

विज्ञापन
rajnath singh

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं।

होम क्वारंटीन में हैं राजनाथ सिंह

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, वह गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन संक्रमित पाए जाने बाद वे वहां नहीं गए। राजनाथ सिंह फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।

और पढ़िए – Global Buddhist Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज ग्लोबल बौद्ध शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, कई देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

देश में कोरोना का हाल

देशभर में कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,591 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते दिन कोरोना वायरस के 10,542 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से कोरोना के नए मामलों में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 1767 न‌ए मामले आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 28।63% हो गई है और 6 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola