---विज्ञापन---

देश angle-right

Indian Navy: हथियार और वॉरशिप बनाने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे रक्षा मंत्री, DRDO में कार्यक्रम

Defence Minister Rajnath Singh: दिल्ली के DRDO भवन में 30 दिसंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेवी के लिए हथियार और वॉरशिप बनाने वाले सभी कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

---विज्ञापन---

Defence Minister Rajnath Singh: दिल्ली के डीआरडीओ (DRDO) भवन में 30 दिसंबर को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। यह कार्यक्रम नेवी के उन कर्मचारियों के लिए रखा गया है, जिन्होंने मेक इन इंडिया से नौसेना के लिए बने सभी हथियार और वॉरशिप में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन सभी कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

भारतीय नौसेना की ताकत

बता दें कि असैन्य कार्मिक भारतीय नौसेना के कुछ कर्मचारियों का लगभग एक तिहाई हिस्सा हैं, ये सभी कर्मचारी नौसेना के सभी सेक्टरों में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह असैन्य कर्मी नौसेना के कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड, सामग्री संगठन, नौसेना आयुध डिपो, नौसेना आयुध निरीक्षणालय, प्रशिक्षण प्रतिष्ठान और कई दूसरे तरह की हेल्पिंग यूनिट्स के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि नौसेना मुख्यालय की तरफ से भारतीय नौसेना की ताकत को बढ़ाने के लिए इन कर्मचारियों की ताकत को भी एकजुट करने की कवायद की जा रही है। इससे ये कर्मचारी भारतीय नौसेना को युद्ध के लिए हमेशा तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और बेहतर भविष्य के लिए प्रभावी ढंग से योगदान दे सकेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Rain Effect: दिल्ली में बारिश ने धो डाली ग्रैप-3 की पाबंदियां, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

बढ़ाया गया रक्षा वेतन पैकेज

भारतीय नौसेना ने पिछले साल फरवरी में अपने नागरिक कर्मियों की प्रशासन और कल्याण में दक्षता बढ़ाने के लिए 2024 को नौसेना नागरिकों का वर्ष घोषित किया था। इस लिए मौजूदा साल में मानव संसाधन प्रबंधन में सुधार लाने और टाइम टेबल के अनुसार नागरिक कर्मियों के पेशेवर और व्यक्तिगत विकास के उद्देश्य से कई उपाय किए गए थे। इसमें बंदरगाह, समुद्र में जहाजों पर काम करने वाले नागरिक कर्मियों के लिए बीमा कवर का प्रावधान और मुंबई में 21 औद्योगिक इकाइयों तक सीजीएचएस सुविधा शामिल है। जिसमें सभी नौसेना नागरिकों के लिए रक्षा वेतन पैकेज बढ़ाया गया है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2024 11:20 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola