पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से पूरा देश परिचित है और देश जो चाहता है, वह होकर रहेगा। उन्होंने कहा, “एक रक्षा मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। जो भारत की ओर आंख उठाएगा, उसे मुंहतोड़ जवाब देना मेरा दायित्व है।”
क्या बोले भारत के रक्षा मंत्री?
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “भारत की शक्ति केवल उसकी सैन्य ताकत में नहीं है, बल्कि उसकी संस्कृति और अध्यात्म में भी निहित है। जहां एक ओर हमारे संत संस्कृति की रक्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे सैनिक सीमाओं की रक्षा करते हैं। जहां संत जीवन भूमि में संघर्ष करते हैं, वहीं सैनिक रणभूमि में लड़ते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “रक्षा मंत्री के रूप में मेरा दायित्व है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं और जो भी देश की ओर बुरी नजर डालने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दूं।”
‘जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा’
राजनाथ सिंह ने कहा कि आप सभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छी तरह से जानते हैं। उनकी कार्यशैली और दृढ़ता से भी अच्छी तरह से परिचित हैं। जोखिम उठाने भाव का उन्होंने अपनी जिंदगी में किस तरह से सीखा है, उससे भी सभी परिचित हैं। मैं आपको आश्वस्त करता चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा।
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री का यह बयान कई मायनों में खास है। एक तरफ जहां भारत के लोग आतंकी हमले के जवाब में कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई जरूर होगी। रक्षा मंत्री का भी कहना है कि जो लोग चाहते हैं, वह जरूर होगा।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines