रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 17 सितंबर को बड़ा बयान दिया है। हैदराबाद के तेलंगाना में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग हैं, जो कहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष विराम किसी के हस्तक्षेप के कारण हुआ। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी के हस्तक्षेप के कारण आतंकवादियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई स्थगित नहीं हुई थी। बड़ा संकेत देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित कर दिया गया है। यदि कोई आतंकवादी घटना होती है, तो ऑपरेशन सिंदूर फिर से शुरू होगा।
‘आंतकियों ने किया स्वीकार किया’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर ने स्वीकार किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर हमले में खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार को खत्म कर दिया गया। कहा कि यह हमारे भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी और साहस था। इसका एक वीडियो भी कल जारी किया गया था। हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत और भी बढ़ गई है। इसलिए, कोई भी शक्ति भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का साहस नहीं कर सकती।
राजनाथ सिंह हैदराबाद मुक्ति दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. यह दिवस ऑपरेशन पोलो के तहत निजाम के शासन से हैदराबाद को मुक्त कराने के बाद हैदराबाद के भारतीय संघ में विलय का प्रतीक है. इस दौरान रक्षा मंत्री ने भारत के पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया.
इस दौरान राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम समझौते में किसी तीसरे पक्ष की भागीदारी के दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई और आतंकी घटना घटती है तो ऑपरेशन सिंदूर फिर से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष विराम किसी के हस्तक्षेप के कारण हुआ है. मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आतंकवादियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई किसी के हस्तक्षेप के कारण स्थगित नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें:बिहार SIR पर पहली बार बोले गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस पर किया तीखा हमला
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित कर दिया गया है. अगर कोई आतंकवादी घटना होती है तो ऑपरेशन सिंदूर फिर से शुरू होगा. मैं पूरे देश के लोगों को विश्वास के साथ बताना चाहता हूं कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे इस ऑपरेशन को रोकने के बारे में. कुछ लोग दावा करते हैं कि हमने इसे रोक दिया है, लेकिन किसी ने इसे नहीं रोका है.
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 mins ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
21 mins ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs agoLIVE: बिहार के बेगूसराय में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, 2 लापता की तलाश जारी
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
4 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines