Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को संसद में दिए बयान को लेकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि राहुल गांधी ने 3 फरवरी 2025 को संसद में अपने भाषण में भारत-चीन सीमा पर स्थिति को लेकर सेना प्रमुख के बयान के बारे में झूठे आरोप लगाए थे। सेना प्रमुख की टिप्पणी में केवल दोनों पक्षों द्वारा पारंपरिक गश्त में व्यवधान का उल्लेख था। हाल ही में हुई सेना की वापसी पूर्व में जारी वार्ताओं के हिसाब से शांति बहाली की दिशा में उठाया गया कदम है। सरकार ने संसद में इन बातों को साझा किया है। राहुल गांधी राष्ट्रहित के मामलों पर गैर जिम्मेदाराना राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- शख्स ने मोरक्को में खरीदा उल्कापिंड, जानें मंगल ग्रह पर किस चीज का मिला प्रमाण
राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि कोई भारतीय क्षेत्र में चीन घुसा है तो वह 1962 के समय का अक्साई चिन का 38000 वर्ग किलोमीटर और 1963 में पाकिस्तान द्वारा चीन को अवैध रूप से दिया गया 5180 वर्ग किलोमीटर का इलाका है। राहुल गांधी को हमारे इतिहास के इन चरणों के बारे में आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने चीन के प्रवक्ता से भी ज्यादा उसकी तारीफ की है। नेता प्रतिपक्ष ने सदन के अंदर जो भी कहा है, उसे सत्यापित करने की जरूरत है।
देश का अपमान बर्दाश्त नहीं- रिजीजू
किरेन रिजीजू ने कहा कि अगर उनकी बातें झूठ निकलीं तो कार्रवाई की जाए। राहुल गांधी ने पड़ोसी देश की तारीफ करने का काम किया है। रिजिजू ने कहा कि भारत की संसद के अंदर चीन का इतना गुणगान मैंने पहले कभी नहीं सुना। 1959 और 1962 में चीन ने भारत की धरती पर कब्जा किया, उस समय उनके परिवार के पंडित जवाहर लाल नेहरू ही प्रधानमंत्री थे। भारत की संसद के भीतर ही हम देश का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि चीन भारत के अंदर आ चुका है, क्योंकि मेक इन इंडिया पहल विफल हो गई है।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े नरम! कनाडा को राहत, जानें US प्रेसिडेंट और जस्टिन ट्रूडो के बीच क्या डील हुई?
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
30 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines