कार निकोबार एयरबेस का नया रनवे भारतीय सेना के लिए कैसे साबित होगा वरदान, जानिए क्या है खास?

Car Nicobar Airbase: भारतीय वायुसेना के कार निकोबार एयर फोर्स स्टेशन पर नया रनवे बना है, जिसका उद्घाटन 2 जनवरी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान करने वाले हैं. रनवे के अपग्रेडेड वर्जन में क्या कुछ खास है और ये भारतीय सेना की ताकत को कैसे बढ़ाएगा, पढ़िए इस रिपोर्ट में.

Car Nicobar Air force station

Credit: Social Media

विज्ञापन

इंडियन आर्मी की ताकत में एक और बड़ा इजाफा हुआ है. अंडमान और निकोबार में मौजूद भारतीय वायुसेना के कार निकोबार एयर बेस पर नया रनवे बनकर तैयार है. जानकारी के मुताबिक चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान 2 जनवरी को इस रनवे का इनोग्रेशन करेंगे. भारतीय सेना के लिए ये रनवे क्यों खास है, इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: भारतीय सेना का तकनीक, ताकत और रणनीति का साल, हर मोर्चे में भविष्य के लिए तैयार

विज्ञापन

रणनीतिक तौर पर खास है ये रनवे

कार निकोबार के नए रनवे से स्ट्रेट ऑफ मलक्का पर फोकस करना बेहद आसान होगा जोकि वर्ल्ड के सबसे बिजी समुद्री बिजनेस रूट में से एक है. नए रनवे पर Su-30MKI फाइटर जेट्स और मिराज विमानों को तैनात किया जाएगा. ये फाइटर जेट्स लोंग रेंज फायरिंग और एयर स्ट्राइक की प्रैक्टिस करेंगे. ये अपग्रेड अंडमान निकोबार में भारतीय सेनाओं की मिसाइल टेस्टिंग एबिलिटी को बढ़ाएगा. विशेषज्ञों के मुताबिक इससे हिंद महासागर में भारत और भी मजबूती से उभरेगा.

रनवे पर क्या हुआ अपग्रेड?

कार निकोबार एयर बेस के नए रनवे की लंबाई करीब 2717 मीटर और चौड़ाई 43 मीटर है. कंक्रीट से बना ये रनवे भारत की तीनों सीनाओं के लिए अहम है. कार निकोबार एयरबेस से तीनों सेनाएं ऑपरेट कर पाएंगी. एयर फोर्स स्टेशन के अपग्रेडेड रनवे में कई अहम चीजों को शामिल किया गया है. बड़ा एप्रन एरिया बनाया गया है जिससे कि ज्यादा विमान एक साथ खड़े किए जा सकते हैं. रनवे पर एक टैक्सी ट्रैक बनाया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर दूसरे रनवे में तब्दील किया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ