हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budget 2024 : रक्षा क्षेत्र के लिए कैसा रहा बजट, पिछली बार के मुकाबले क्या रहा अंतर?

Defence Budget 2024 : अंतरिम बजट 2024 में डिफेंस सेक्टर के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपये जारी करने की बात कही गई है। यह कुल बजट का आठ प्रतिशत है।

विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। फाइल फोटो

Defence Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश किया। इस बजट में केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और 11.1 फीसदी बढ़ाया है। मोदी सरकार कुल बजट का 8 प्रतिशत हिस्सा रक्षा क्षेत्र में खर्च करेगी।

इस बार बजट में सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पिछले डिफेंस बजट की तुलना में यह राशि 0.27 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है। बता दें कि पिछले बजट में सरकार ने रक्षा क्षेत्र को 5.39 लाख करोड़ रुपये दिए थे।

हथियार खरीद को 1.62 लाख करोड़

बजट में तीनों सेनाओं के वेतन के लिए इस बार 2.82 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा हथियारों की खरीद करने के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा पेंशन के लिए 1.41 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन

पेंशन के लिए किसे मिला कितना पैसा

पेंशन के लिए इस बार सबसे ज्यादा आर्मी को 1.27 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके बाद एयरफोर्स को 1.38 लाख करोड़ रुपये और नौसेना को 7731 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिकों की संख्या करीब 26 लाख है।

हथियारों को लेकर आत्मनिर्भरता लक्ष्य

वित्त मंत्री ने कहा है कि डिफेंस सेक्टर के लिए डीप टेक टेक्नोलॉजी को मजबूत किया जाएगा ताकि हथियारों के लिए देश आत्मनिर्भर बन सके। डीप टेक स्टार्टअप के जरिए मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स व क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में रिसर्च की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बजट में भारत ने मालदीव को दिया तगड़ा झटका

ये भी पढ़ें: पढ़िए निर्मला सीतारमण के भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 1 करोड़ लोगों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola