---विज्ञापन---

चीन की चालबाजी को मात देने की तैयारी! जानें, तंजानिया दौरे पर क्यों पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे?

India tanzania mini defense expo second edition: चीन लगातार भारत के लिए चुनौतियां पेश कर रहा है। भारत भी इससे निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। चीन को कई बार मुंहतोड़ जवाब राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर दिया गया है। अब अफ्रीका में भी लगातार बढ़ रहे चीनी प्रभाव को कम करने की […]

India tanzania mini defense expo second edition: चीन लगातार भारत के लिए चुनौतियां पेश कर रहा है। भारत भी इससे निपटने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। चीन को कई बार मुंहतोड़ जवाब राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर दिया गया है। अब अफ्रीका में भी लगातार बढ़ रहे चीनी प्रभाव को कम करने की तैयारी भारत ने शुरू की है। अफ्रीकी महाद्वीप में लगातार चीन अपनी रणनीतिक पैठ को मजबूत कर रहा है।

भारत भी अपने सैन्य पहुंच को यहां बरकरार रखना चाहता है। जिसके बाद अब सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तंजानिया की चार दिवसीय यात्रा पर जाने की तैयारी की है। मनोज पांडे का दौरा 2 से 5 अक्टूबर के बीच होगा। जब तंजानिया में वे रक्षा मंत्री और रक्षा बलों के प्रमुख लोगों के साथ वार्ता करेंगे।

---विज्ञापन---

नेशनल डिफेंस कॉलेज भी जाएंगे पांडे

मनोज पांडे द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के अलावा आपसी जुड़ाव को लेकर भी उपायों पर मंथन करेंगे। सेना प्रमुख का दार एस सलाम जाने का प्रोग्राम भी है। जहां वे नेशनल डिफेंस कॉलेज में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। डुलुटी में कमांड और स्टाफ कॉलेज के कमांडेंट और संकाय के साथ उनकी बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान भारत तंजानिया मिनी रक्षा एक्सपो के सेकेंड एडिशन का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-महिला कांस्टेबल का मर्डर, नाले में डेडबॉडी…कॉलगर्ल कनेक्शन, हेड कांस्टेबल ने दो साल छिपाया राज

---विज्ञापन---

जिसमें भारत अपनी रक्षा उत्पादन क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। पिछले कुछ दिन की बात करें, तो भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया का दौरा कर चुके हैं। वहीं, जनरल मनोज पांडे मिस्र का दौरा कर चुके हैं। भारत अफ्रीका के कुछ देशों से रक्षा निर्यात को लेकर कदम बढ़ा रहा है। भारत चाहता है कि कुछ देश ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की खरीद उससे करे। आकाश वायु रक्षा मिसाइलों का निर्यात करने की ओर भी भारत कदम उठा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 02, 2023 07:09 AM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola