डीपफेक की बढ़ती घटनाओं को लेकर क्या है केंद्र सरकार का प्लान? केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने Deepfake की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगले 7-8 दिनों में इससे संबंधित नियम तैयार हो जाएंगे।

rajeev chandrasekhar on deepfake Menace

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डीपफेक की बढ़ती घटनाओं पर क्या कहा?

विज्ञापन

Union Minister Rajeev Chandrasekhar Deepfake Menace: डीपफेक की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके शिकार एक्ट्रेस और क्रिकेटर समेत कई लोग हो रहे हैं। डीपफेक को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि केंद्र सरकार अगले 7-8 दिनों के अंदर नए आईटी नियमों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने एक खुले, सुरक्षित और जवाबदेह इंटरनेट वातावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

‘हर इनोवेशन फायदा और चुनौतियां दोनों लाता है’

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर इनोवेशन फायदा और चुनौतियां दोनों लाता है। हमारी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हर भारतीय सुरक्षित महसूस करे और इंटरनेट पर भरोसा करे। हम उसके अनुसार नियम और कानून बनाएंगे। उन्होंने बताया कि डीपफेक मुद्दे पर एक एडवाइजरी जारी की गई है।

सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक वीडियो का हुए शिकार

मशहूर क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित  सचिन तेंदुलकर भी डीपफेक वीडियो का शिकार हुए थे। उनकी शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि  AI द्वारा संचालित  DeepFakes और गलत सूचनाएं भारतीय यूजर्स की सुरक्षा और विश्वास के लिए खतरा हैं। इन्हें रोकने और हटाने के लिए प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है। हालिया एडवाइजरी में प्लेटफॉर्म को इसका 100% अनुपालन करने की आवश्यकता है। प्लेटफार्मों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हम जल्द ही आईटी अधिनियम के तहत कड़े नियमों को अधिसूचित करेंगे।

विज्ञापन

पिछले साल केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को एक एडवाइजरी जारी की थी। इस एडवाइजरी में मौजूदा आईटी नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही यूजर्स को यह आईपीसी और आईटी अधिनियम 2000 समेत अन्य दंडात्मक प्रावधानों के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन

क्या है डीपफेक?

बता दें कि डीपफेक का मतलब किसी व्यक्ति के वास्तविक तस्वीर या वीडियो में एआई की मदद से हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति का चेहरा लगा देना होता है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इसका शिकार हो गए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मशहूर क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर को किसी एप का प्रचार करते हुए दिखाया गया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ