Oxford University Debate on Independence Kashmir: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में कश्मीर पर होने वाली एक डिबेट को लेकर ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं ने कड़ी आपत्ति जताई और डिबेट के दौरान जमकर हंगामा काटा। इसको लेकर ब्रिटेन में रहने वाले हिंदुओं ने ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी ने खत लिखा है। पत्र में डिबेट को लेकर चिंता जाहिर की गई। डिबेट का टाइटल था, यह हाउस आजाद कश्मीर का समर्थन करता है। इस मुद्दे पर सवाल इसलिए खड़े हुए क्योंकि डिबेट में जो दो स्पीकर हिस्सा ले रहे हैं वे आतंकी समूहों से जुड़े हैं।
हिंदुओं की वकालत करने वाले संगठन सोशल मुवमेंट ने विवि के प्रशासन को लिखे पत्र में कहा कि दो स्पीकर्स मुजम्मिल अय्यूब ठाकुर और जफर खान को न्योता दिया गया है। इन दोनों स्पीकर्स के आतंकियों से कनेक्शन हैं। संगठन ने कहा कि मुजम्मिल पर नफरती भाषण देने का आरोप है। इसके साथ ही उनके ऐसी संस्थाओं से संबंध हैं जिनके तार सीधे आतंकियों से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ेंः फ्रांस, यूएई और रूस के बाद अब यह देश PM मोदी को करेगा सम्मानित, कारण जानकर आप भी करेंगे प्राउड
ब्रिटिश एजेंसियां कर चुकी जांच
ठाकुर और उसके संगठन वर्ल्ड कश्मीर फ्रीडम मूवमेंट के कार्यों पर भी जोर दिया। मुजम्मिल कश्मीर फ्रीडम मूवमेंट और मर्सी यूनिवर्सल के अध्यक्ष हैं। जोकि उनके पिता ने शुरू की थी। इन दोनों संगठनों की जांच ब्रिटेन की स्काॅटलैंड यार्ड और एफबीआई जैसी एजेंसियां कर चुकी हैं।
JKLF एक आतंकी संगठन
इसके साथ ही पत्र में लिखा गया कि मुजम्मिल अय्यूब नफरती भाषण देता है, उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों में डर फैलाता है और उनको अपराध के लिए उकसाता है। वहीं जफर खान JKLF का चेयरमैन है जो ग्रुप से जुड़ा हुआ है। जोकि कश्मीर हिंदुओं को निशाना बनाती है। JKLF ने ही 1984 में ब्रिटेन से अगवा किए गए भारतीय राजनयिक रवींद्र महात्रे की हत्या कर दी थी। जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट एक आतंकी संगठन है, जोकि ब्रिटेन के कई शहरों तक फैला है।
ये भी पढ़ेंः भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में तोड़ी सड़क, चीन ने भी उठाया ये कदम
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
59 mins ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
5 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
7 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines