महंगा पड़ा पटरी पर Reel बनाना; ट्रेन की चपेट में आने से तीन नाबालिगों की मौत

Three Youths Killed while Two others injured in Murshidabad : पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद में नदी से गुजरते रेल ट्रैक के पुल पर रील बना रहे तीन लड़कोंं की मौत हो गई।

Dadly Reel Making

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार को पांच लड़कों को रील बनाने का शौक उस वक्त भारी पड़ गया, जब अचानक ट्रेन आ गई। जानकारी मिली है कि इस घटना में ट्रेन की चपेट में आने से तीन नाबालिग लड़काें की मौत हो गई, वहीं उनके दो साथी घायल भी हो गए। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाने के साथ आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना मालदा संभाग के अजीमगंज-न्यू फरक्का खंड की है। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार को सुजनीपारा और अहिरोन स्टेशनों के बीच नदी के ऊपर से गुजरते रेलवे ट्रैक के पुल पर खड़े होकर कुछ लड़के रील बना रहे थे। इसी दौरान ट्रेन नंबर 13053 हावड़ा-राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरी। दो ने तो तुरंत नदी में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन बाकी पांच ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो घायल हो गए हैं। हालांकि अभी तक इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

पहली बार नहीं हुई है ऐसी घटना

यहां उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि इस तरह जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर रील बनाना कोई नहीं बात नहीं है और इसी के चलते बहुत बार पहले भी हादसे हो चुके हैं। हाल ही में 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो युवकों और एक युवती की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पता चला कि मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी फाटक के पास ये रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान गाजियाबाद से मुरादाबाद जा रही पद्मावत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

इससे थोड़ा और पहले झांके तो लगभग पांच महीने पहले मुरादाबाद में भी दोस्तों के साथ रेल ट्रैक पर रील बना रहे एक ऑटो चालक की जान चली गई थी। उसके घर वालों का कहना था कि उसे उसके दोस्तों ने ट्रेन के आगे धक्का दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ