हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

2000 रुपये के नोट को लेकर ताजा अपडेट, बदलने की डेडलाइन खत्म, नहीं बढ़ी तारीख तो अब क्या करें?

Deadline to exchange 2000 banknotes over: 2,000 रुपये की कुल वैल्यू का 96 प्रतिशत से अधिक बैंकनोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गया है।

विज्ञापन

Deadline to exchange 2000 banknotes over: दो हजार रुपये की करेंसी को बैंको में जमा या बदलवाने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। बता दें कि आरबीआई ने नोट को बदलने की समय सीमा 30 सितंबर से सात अक्टूबर तक बढ़ाया दिया था। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया था कि 12,000 करोड़ रुपये यानी 3.37 प्रतिशत मुद्रा नोट प्रचलन में बची है। 2,000 रुपये की कुल वैल्यू का 96 प्रतिशत से अधिक बैंकनोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गया है। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी आरबीआई की ओर से अंतिम अपडेट अधिसूचित नहीं किया गया था।

नहीं बढ़ी तारीख तो अब क्या करें?

हालांकि, उन लोगों का क्या होगा जिनके 2000 रुपये के नोट अभी तक बदले नहीं गए हैं या बैंकों में जमा नहीं किए गए हैं? आरबीआई के अनुसार, 2000 रुपये के बैंकनोट आरबीआई के देश भर में 19 कार्यालयों में बदले जा सकते हैं। दो रुपये के नोट एक समय में 20,000 रुपये की सीमा तक बदले जा सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई के इन ऑफिस से इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी 2000 रुपये नोट बदलवाए जा सकते हैं। आईबीआई के कार्यालय अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

नोटबंदी के बाद जारी किए गए थे दो हजार रुपये के नोट

बता दें कि आरबीआई ने 2000 रुपये की वैल्यू के बैंक नोट नवंबर 2016 में जारी किए थे। उस समय नोटबंदी के तहत प्रचलन में सभी 500 रुपये और 1000 रुपये के बैंक नोटों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब आरबीआई ने दो रुपये के नोट को भी वापस बैंक में जमा करने के लिए कहा है। आरबीआई ने कहा है कि बाजार में अन्य वैल्यू के नोट उपलब्ध होने के बाद 2000 रुपये के नोट शुरू करने का उद्देश्य पूरा हो गया। इसलिए 2018-19 में 2000 रुपये के बैंक नोटों की छपाई बंद कर दी गई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें