Delhi Street Murder: 'किसी ने नहीं बचाया, दिल्ली में सबको डर लगता है...', शाहबाद हत्याकांड पर बोलीं स्वाति मालीवाल
Edited By Bhola Sharma

Delhi Street Murder
Edited By Bhola Sharma

Delhi Street Murder
Delhi Street Murder: दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को शाहबाद डेयरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि आरोपी साहिल को छह महीने के भीतर फांसी की सजा मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने। इस पर सरकार और कोर्ट को काम करना चाहिए।
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं अभी शाहाबाद डेयरी में पीड़ित परिवार से मिली। वो लोग बहुत गरीब हैं और उनकी हालत अभी बहुत खराब है। पीड़िता की मां बात नहीं कर पा रही है, वह सुबह से कई बार बेहोश हो चुकी हैं। जब हत्या हुई तब बहुत सारे लोग थे, लेकिन किसी ने लड़की की मदद नहीं की। अगर वे चिल्लाते भी तो शायद लड़की बच जाती।
मालीवाल ने आश्वासन दिया कि महिला पैनल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हमारी टीम कल रात से परिवार के साथ है। उनकी बेटी को न्याय दिलाएंगे।
#WATCH लड़की का परिवार बहुत बुरी हालत में है, वहां पर इतने लोग थे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इनकी और मेरी यही मांग है कि कातिल को 6 महीने के अंदर फांसी की सजा होनी चाहिए। इस पर सरकार और कोर्ट को काम करना चाहिए: दिल्ली शाहबाद डेयरी हत्याकांड मृतका के परिवार से मिलने के बाद… pic.twitter.com/Qx66svHLfa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023
राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा कि आज दिल्ली में किसी को डर नहीं है। लोग सोचते हैं कि वे एक महिला या बच्चे के साथ कुछ भी कर सकते हैं और सिस्टम कुछ नहीं करेगा।
शाहाबाद डेयरी इलाके में रविवार की रात एक 16 वर्षीय लड़की को 20 वर्षीय साहिल ने मौत के घाट उतार दिया। साहिल ने उस पर चाकू से 16 बार हमले किए। इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। साहिल को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा है। उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Street Murder: 15 दिन पहले साहिल ने खरीदा था चाकू, दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
(Klonopin)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: