'चल निकल यहां से, कौन है ये शख्स'; Dawood Ibrahim को जब कपिल देव ने हड़काया, जानें क्या था वो किस्सा?

Sharjah Dressing Room Scandal Memoir: शारजहा का ड्रेसिंग रूम स्कैंडल क्रिकेट के इतिहास का वो किस्सा है, जो कपिल देव और दाऊद इब्राहिम से जुड़ा है। जबरन ड्रेसिंग रूम में घुस अंडरवर्ल्ड डॉन को कपिल देव ने कमरे से निकला दिया था। डॉन भी गुस्से से तमतमाते हुए ड्रेसिंग रूम से बाहर चला गया था, जानें आखिर उस दिन क्या हुआ था?

Kapil Dev, Dawood Ibrahim

कपिल देव और दाऊद इब्राहिम का ड्रेसिंग रूम वाला किस्सा पूरी दुनिया में मशहूर है।

Sharjah Dressing Room Scandal Memoir: क्रिकेट की दुनिया से कई दिलचस्प और झकझोर कर रख देने वाले किस्से जुड़े हैं। ऐसा ही एक किस्सा कपिल देव और दाउद इब्राहिम से जुड़ा है। कपिल देव ने दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से निकल जाने के लिए कह दिया था, क्योंकि दाऊद इंडियन क्रिकेटर्स के ड्रेसिंग रूम में जबरन घुस आया था। तब कपिल देव ने उससे से कहा था कि कौन है ये आदमी, चल निकल यहां से। दाऊद इब्राहिम ने बेइज्जत महसूस किया और वह उसी वक्त गुस्से से तमतमाते हुए ड्रेसिंग रूम से बाहर चल गया था। दाऊद के साथ एक्टर महमूद भी थे, जिनकी कपिल देव ने खूब इज्जत की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1986 की बात है और UAE के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम गई थी। भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी दुबई में ही है, जो क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन है। उसकी डी-कंपनी का मैच फिक्सिंग और घोटालों से काफी गहरा कनेक्शन है। उस दिन भी वह अपने गुर्गों के साथ मैच देखने आया था। उस वक्त की एक तस्वीर आज तक भी सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। उस दिन मैच खत्म होने के बाद दाऊद इब्राहिम एक्टर महमूद और अपने गुर्गों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में घुस गया था।

विज्ञापन

फाइनल जीतने पर दिया था कार गिफ्ट करने का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किस्सा एक इंटरव्यू में दिलीप वेंगसरकर ने सुनाया था। उन्होंने बताया कि दाऊद इब्राहिम ने क्रिकेटरों को ड्रेसिंग रूम में आकर ऑफर दिया था। दाऊद ने कहा कि अगर पाकिस्तान के खिलापु भारतीय टीम फाइनल मुकाबला जीत जाती है तो वह सभी खिलाड़ियों को टोयोटा कोरोला कार गिफ्ट करेगा। इस बीच कपिल देव प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म करके आ गए और महमूद साहब से कहा कि महमूद साहब, कृपया ड्रेसिंग रूम से बाहर आ जाएं। यहां आने की इजाजत किसी को नहीं। इसके बाद वे दाऊद इब्राहिम की तरफ मुड़े और उन्हें देखते ही पूछा कि यह शख्स कौन है, निकल जाओ यहां से (चल बाहर निकल यहां से)। बता दें कि क्रिकेट के इतिहास में यह घटना ‘शारजाह ड्रेसिंग रूम स्कैंडल’ के नाम से मशहूर है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ