Dating App Fraud Exposed in Mumbai: डेटिंग ऐप फ्रॉड की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। कई लड़के-लड़कियां इस फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में डेटिंग ऐप फ्रॉड पकड़े जा चुके हैं। वहीं अब मुंबई में जो सामने आया, उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। मुंबई में अब तक के सबसे बड़े डेटिंग ऐप फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि पूरा का पूरा एक क्लब है, जहां लड़कों को जमकर लूटा जाता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है।
लड़के कैसे बनते हैं शिकार?
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित गॉडफादर क्लब की कहानी ने सभी को हैरान कर दिया है। कई लोगों ने इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। पीड़ितों का कहना है कि टिंडर और बबल जैसे डेटिंग ऐप पर एक लड़की उनसे संपर्क करती है। बातचीत शुरू होने के बाद वह मिलने के लिए बुलाती है। लड़की अंधेरी वेस्ट में ही आसपास की किसी लोकेशन पर बुलाती है और फिर लड़कों को गॉडफादर क्लब लेकर जाती है। क्लब में वह एक महंगी वाइन ऑर्डर करती है, पीने के बाद पैसे न होने की बात कहकर वहां से रफूचक्कर हो जाती है। जब बिल लड़कों के सामने आता है तो वे बेहोश हो जाते हैं। क्लब का बिल 35,000 से 65,000 या इससे भी कहीं ज्यादा होता है। इस क्लब में हर रोज किसी न किसी को शिकार बनाया जा रहा है।
सामने आए क्लबों के नाम
पीड़ित लोगों का कहना है कि उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है, लेकिन मुंबई पुलिस ने इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। इस डेटिंग ऐप फ्रॉड में Godfather Club and Lounge के अलावा Epic Bar & Club Thane और Bella Ciao Adheri का नाम शामिल है। यह लड़की अलग-अलग नामों से लड़कों को फंसाती है और मोटा बिल बैठाकर गायब हो जाती है।
बिल देखकर उड़ जाएंगे होश
इस फ्रॉड का शिकार लोगों ने सोशल मीडिया पर बिल की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बिल में रेड बुल 1700-3500 रुपये, कॉकटेल 5000-10000 रुपये, ब्लू लेबल 9000-19000 रुपये और पानी की बोतल 200 रुपये की है। एंटरटेनमेंट का चार्ज 17000 रुपये जोड़ा गया है। एक ही लड़की ने 3 लोगों को एक साथ फंसाकर इस साजिश का शिकार बनाया था।
स्टिंग ऑपरेशन में सामने आया सच
मिड डे ने भी मुंबई के डेटिंग ऐप फ्रॉड पर स्टिंग ऑपरेशन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। रिपोर्टर्स ने फेक प्रोफाइल बनाकर गॉडफादर क्लब की लड़की से संपर्क किया और फिर वहां पहुंचकर पूरे स्कैम का पर्दाफाश कर दिया।
यह भी पढ़ें- एक और ‘आतंकी हमला’, खूनखराबे से दहशत में लोग, जर्मनी के फेस्टिवल में हुई चाकूबाजी
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
4 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
18 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines