नए साल पर अक्सर लोग वैष्णो देवी की यात्रा करने जाते हैं। इससे धाम की श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो जाती है। इसी को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा नियमों को सख्त किया है। नए बदलाव में समय सीमा निर्धारित की गई है। अब श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) मिलने के बाद हर हाल में 10 घंटे के भीतर यात्रा शुरू करनी होगी। इसके अलावा दर्शन करने के बाद 24 घंटे के भीतर बेस कैंप यानी कटरा लौटना होगा।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई समय सीमा लागू की है। बोर्ड ने धाम की चढ़ाई और उतरने के नियमों को सख्त कर दिया है। अभी तक श्रद्धालु भवन में कई दिनों तक रूक सकते थे लेकिन अब लोगों के ऊपर जाने और नीचे आने की समय सीमा तय है। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि भवन में ज्यादा समय तक श्रद्धालु न रुकें। इससे भीड़ नियंत्रित रहेगी।
यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे कटरा तक चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग-रूट और शेड्यूल
बता दें कि रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड (RFIDC) मिलने के बाद श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। अभी तक कार्ड केवल भवन जाने के लिए पहचान पत्र के रूप में होता था। लेकिन अब यह कार्ड समय का हिसाब भी रखेगा। कार्ड मिलने के 10 घंटे के अंदर सभी श्रद्धालुओं को यात्रा शुरू करनी होगी। इसके बाद दर्शन पूरा कर कटरा बेस कैंप पर लौटने के लिए अधिकतम 24 घंटे का समय दिया गया है। बोर्ड ने ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: कश्मीर के कुपवाड़ा में बरामद हुए 6 ग्रेनेड, सुरक्षा बलों ने चलाया आतंकवाद विरोधी अभियान
बता दें कि वैष्णो देवी की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। यह रजिस्ट्रेशन श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है। इसके अलावा कटरा रेलवे स्टेशन पर रजिस्ट्रेशन सेंटर रात 12 बजे तक खुलता है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines