Kanchanjungha Express Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार कोलकाता से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 60 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नाॅर्थ रेलवे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सियालदाह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। वहीं खबर है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
नाॅर्थ रेलवे के कटिहार डिवीजन के रेलवे मैनेजर बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में मालगाड़ी से टकरा गई। दार्जिलिंग पुलिस के एडिशनल एसपी अभिषेक रॉय ने बताया, “हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है, 20-25 लोग घायल हैं। स्थिति गंभीर है। इस हादसे में घायल हुए एक यात्री ने बताया कि जब ट्रेन से टक्कर हुई तब मैं बी1 कोच में यात्रा कर रहा था। मुझे बचा लिया गया है, मेरे सिर पर चोट आई है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
सीएम ने जताया दुख
वहीं हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि दार्जिलिंग जिले में ट्रेन हादसे की खबर से सकते में हूं। कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। जिला मजिस्ट्रेट और डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंचे हुए हैं। युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य जारी है। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वहीं हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि हादसे में घायल यात्रियों की जानकारी उनके परिजनों को मिल सके। कटिहार डिवीजनल जोन ने 9002041952 और 9771441956 मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इसके अलावा 033-23508794 और 033-23833326 लैंडलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
संबंधित खबरें
'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
52 mins agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
2 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
2 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
4 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
6 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
7 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
7 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
8 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
15 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines