यह कैसा प्यार!, पहले गर्लफ्रेंड से किया रेप, फिर दोस्तों से पैसे लेकर बनवाए संबंध

Crime News, bangalore, schoolgirl, rape, dance teacher,

फाइल फोटो

बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक डांस टीचर ने पहले 23 साल की छात्रा को प्यार के झांसे में फंसाया। फिर उसके साथ बिताए निजी पलों का वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल किया। दोनों के बीच ब्रेकअप होने के बाद भी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता था

जब इससे भी युवक का मन नहीं भरा तो उसने अपने दो अन्य दोनों से तीन से पांच हजार रुपये लेकर छात्रा के साथ संबंध बनावाए। वह लंबे समय तक छात्रा को उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करता था। एक दिन तंग आकर छात्रा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस ने छात्रा के पूर्व प्रेमी समेत उसके दो अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़िता परिजनों के साथ रहती है 

यह मामला कोडिगेहल्ली इलाके का है। आरोपी डांच टीचर 28 साल का है। उसकी पहचान एंडी जॉर्ज के रूप में हुई है। वहीं, उसके अन्य दो दोस्तों की पहचान 28 वर्षीय संतोष और 30 वर्षीय शशि कुमार के रूप में हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्ज विद्यारण्यपुरा का रहने वाला है और बाकी दो लोगों भी उसके घर के आसपास रहते हैं।

विज्ञापन

दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती हुई थी

जबकि पीड़िता उत्तरपूर्व बेंगलुरु में अपने माता-पिता के साथ रहती है। पुलिस ने बताया कि जॉर्ज की दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जब वे दोनों साथ में थे उस दौरान उन्होंने कुछ निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ