Telangana Dalit Man Assault Case: तेलंगाना के मंचिरियाल जिले में दलित युवक और उसके दोस्त के साथ बर्बरता की गई। दोनों को एक शेड में रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया गया। इसके बाद उनके नीचे से आग लगा दी गई। तड़पते, चीखते-चिल्लाते हुए दोनों युवकों का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि दोनों युवकों ने बकरी चोरी की थी। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
बहाने से बुलाकर उल्टा लटकाया
पुलिस के अनुसार, झकझोर देने वाली यह घटना बीते शुक्रवार की है। मंदामर्री के रहने वाले रामुलु की बकरी लापता हो गई थी। रामुलु को शक था कि चरवाहे तेजा और उसके दलित दोस्त चिलुमुला किरण ने बकरी चोरी कर ली है। रामुलु ने दोनों को बहाने से शेड में बुलाया। इसके बाद रामुलु ने अन्य के सहयोग से दोनों को शेड में रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। उनकी बर्बरतापूर्वक पिटाई की। फिर नीचे से आग जला दी। किसी तरह दोनों मुक्त हुए।
https://twitter.com/MissionAmbedkar/status/1698309243408179461?s=20
पीड़ित की पत्नी ने दर्ज कराया केस
दलित चिलुमुला की पत्नी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शनिवार को बेल्लमपल्ली एसीपी सदैया और एसएसआई चंद्रकुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
आरोपियों पर लगी गंभीर धाराएं
एसीपी सदैया ने कहा कि तीन आरोपियों रामुलु, स्वरूपा और श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया है और वर्तमान में वे न्यायिक हिरासत में हैं। रामुलु और स्वरूपा पति-पत्नी हैं। जबकि श्रीनिवास उनका बेटा है। तीनों पर पर हत्या के प्रयास और दलितों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो को मणिपुर में मिली अहम जिम्मेदारी, मिल चुका है कीर्ति और शौर्य चक्र
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines