DA Hike Latest Update: महंगाई भत्ते को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की इनकम में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है, क्योंकि महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी से जोड़ने की चर्चा फिर शुरू हो गई है। सरकार ने हाल ही में Dearness Allowance में 3% की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जिससे महंगाई भत्ता बढ़कर 53% हो गया है।
इसका मतलब यह है कि अब कर्मचारियों और पेंशनरों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वैसे महंगाई भत्ते को मूल वेतन से जोड़ने की बहस नई नहीं है। साल 2004 में जब महंगाई भत्ता 50% तक पहुंच गया था, तब इसे बेसिक सैलरी से जोड़ दिया गया था, अब देखना यह है कि इतिहास दोहराया जाएगा या नहीं?
यह भी पढ़ें:Apple जैसी कंपनी खड़ी करने वाले स्टीव जॉब्स की प्रेरणा थे हिंदू गुरु, सामने आया कनेक्शन
क्या है विवाद और क्या है सरकार का रुख?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई भत्ते ने जैसे ही 50% की सीमा पार की, कर्मचारियों ने इसे बैसिक सैलरी से जोड़ने की मांग की। इस मुद्दे पर केंद्रीय कर्मचारियों और श्रमिक संघों के बीच काफी चर्चा हुई है। वहीं अगर महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी से जोड़ते हैं तो इससे न केवल टेक-होम सैलरी में वृद्धि होगी, बल्कि बेसिक सैलरी से जुड़े अन्य लाभों जैसे ग्रेच्युटी और पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार छूट अधिनियम पर विचार-विमर्श कर रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों और पेंशनरों की भलाई के लिए ही फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:बेटे के साथ किंग खान ने शुरू की कंपनी, आते ही मचा दी धूम
केंद्र के साथ राज्यों में भी बढ़ा महंगाई भत्ता
बता दें कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2024 में ही 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। यह ऐलान एक जुलाई 2024 से लागू होगा। यह वृद्धि दिसंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद संशोधित दरें जनवरी 2025 में लागू होंगी। इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा। वहीं केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।
राज्य सरकारों ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी 30% DA मिलेगा। बता दें कि DA हाइक के कारण राज्य सरकारों पर 500 करोड़ का भार बढ़ेगा, लेकिन इससे 1.6 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 82000 पेंशनरों को फायदा होगा।
यह भी पढ़ें:LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 दिसंबर से होंगे ये बड़े बदलाव; जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
11 mins agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
35 mins agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
1 hr agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'पोस्टमॉर्टम', 27 को खुलेगा कच्चा-चिट्ठा
1 hr agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 hr agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
3 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
3 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
4 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
12 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines