DA Hike Announcement: जुलाई 2026 के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान का अभी भी इंतजार है, जिससे कर्मचारी और पेंशन पाने वाले बुजुर्ग संशोधित दरों को लेकर अनिश्चित हैं. अगर सरकार वीकेंड तक इस बढ़ोतरी की घोषणा नहीं करती है, तो 28 अक्टूबर 2026 को अगली संभावित तारीख हो सकती है. ये संशोधन एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अहम है, क्योंकि इसका अस डीए और महंगाई राहत दोनों पर पड़ता है.
28 अक्टूबर को DA में बढ़ोतरी का होगा ऐलान?
सरकार अक्सर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों के बाद बड़े फैसलों का ऐलान करती है, जिससे ये उम्मीद बढ़ गई है कि 28 अक्टूबर 2026 को होने वाली अगली मीटिंग में डीए रिवीजन की घोषणा की जा सकती है. हालांकि, ऐसा कोई अनिवार्य नियम नहीं है जिसके तहत सरकार को कैबिनेट की मीटिंग के दौरान ही इस बढ़ोतरी का ऐलान करना पड़े. वित्त मंत्रालय का व्यय विभागभी इससे जुड़ा नोटिफिकेशन अलग से जारी कर सकता है
DA के ऐलान में देरी क्यों हो रही है?
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 6 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसका ऐलान हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद सरकार ने 14 अक्टूबर को रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस और 16 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नॉन-परफॉरमेंस लिंक्ड बोनस का ऐलान किया. 21 अक्टूबर के आसपास फिर से उम्मीदें जगीं, लेकिन कैबिनेट की वीकेंड मीटिंग नहीं हो पाई.
DA में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?
जुलाई 2025 से जून 2026 तक के लिए DA का कैलकुलेशन के फॉर्मूले में इस्तेमाल होने वाले महंगाई के आंकड़ों के आधार पर, इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो महंगाई भत्ते की दर 60% से बढ़कर 63% हो सकती है. आखिरी दर सरकार के आधिकारिक फैसले पर निर्भर करेगी.
कर्मचारियों को एरियर कब मिलेगा?
‘ऑल इंडिया न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉयीज फेडरेशन’ (AINPSEF) के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, रिवाइज्ड रेड जुलाई-दिसंबर 2026 की अवधि के लिए लागू होंगी. अगर अक्टूबर में इसका ऐलान हो जाता है, तो एलिजिबल कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर नवंबर के वेतन के साथ मिल सकता है, जो सरकार के पेमेंट शेड्यूल पर निर्भर करेगा.
इस हाइक का सैलरी पर क्या असर पड़ेगा?
डीए का कैलकुलेशन बेसिक पे के परसेंटेज के तौर पर किया जाता है, जबकि लागू नियमों के तहत ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी बढ़ोतरी हो सकती है. लेवल 5 पर 29,200 रुपये का मूल वेतन पाने वाले कर्मचारी के लिए, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे हर महीने 876 रुपये अधिक मिलेंगे. ज्यादा ट्रांसपोर्ट अलाउंस वाले शहरों में काम करने वाले एलिजिबल कर्मचारियों को इस भत्ते के तहत तकरीबन 108 रुपये और मिल सकते हैं.
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
2 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
6 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines