---विज्ञापन---

देश angle-right

Cyrus Mistry: डेढ़ साल की खोज के बाद बनाए गए थे टाटा ग्रुप में चेयरमैन, चार साल काम करने के बाद हुआ था विवाद

अमित कसाना, नई दिल्ली: सायरस मिस्त्री का वर्ष 2016 में टाटा के साथ विवाद हुआ था। मीडिया में इस विवाद ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था। इससे पहले टाटा ग्रुप ने डेढ़ साल की खोज के बाद उन्हें इस […]

---विज्ञापन---

अमित कसाना, नई दिल्ली: सायरस मिस्त्री का वर्ष 2016 में टाटा के साथ विवाद हुआ था। मीडिया में इस विवाद ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थी। जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था। इससे पहले टाटा ग्रुप ने डेढ़ साल की खोज के बाद उन्हें इस पद के लिए चुना था। लेकिन चेयरमैन बनाए जाने के 4 साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया। सूत्रों की मानें तो यह विवाद अब तक चल रहा है।

अभी पढ़ें Bihar: ललन सिंह बोले- 2024 में 40 सीट जीतेंगे

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हाल ही में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एजीएम बैठक हुई थी। इसमें एक बार फिर सायरस मिस्त्री के अगुवाई वाले शापूरजी पलौंजी ग्रुप और टाटा ग्रुप में त्यौरियां चढ़ी दिखाई दी थी। मीटिंग में टाटा संस ने चेयरमैन की नियुक्ति से संबंधित नियम में बदलाव को मंजूरी दी। लेकिन एसपी ग्रुप ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। एसपी ग्रुप की टाटा संस में 18.4 फीसदी हिस्सेदारी है और यह कंपनी का सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है।

अभी पढ़ें आज कांग्रेस की ‘हल्ला बोल रैली’, राहुल गांधी रामलीला मैदान में संबोधित करेंगे

---विज्ञापन---

मीटिंग में एसपी ग्रुप ने ज्यादा डिविडेंड देने की मांग उठाई। इतना ही नहीं उसने दो डायरेक्टर्स की नियुक्ति का विरोध किया और एक डायरेक्टर की फिर से नियुक्ति के मामले में वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इससे पहले टाटा समूह ने टाटा संस में एसपी ग्रुप की हिस्सेदारी खुद खरीदने का प्रस्ताव दिया था। जिसके लिए मिस्त्री परिवार तैयार नहीं था। यह मामला कोर्ट में भी पहुंचा था जिसने टाटा के पक्ष में फैसला दिया था। एसपी ग्रुप पर भारी कर्ज है और उसने टाटा संस के कुछ शेयरों को गिरवी रखा है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 05:16 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola