News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Cyclone Shakti Landfall Update: अरब सागर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ एक्टिव हुआ था, जो साल 2025 का पहला चक्रवाती तूफान है. 3 अक्टूबर को सक्रिय होने के बाद चक्रवाती तूफान की स्पीड 4 अक्टूबर को बढ़ गई और अब भारत के समुद्र तटीय राज्यों में तूफान के असर से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. वहीं तूफान आज 5 अक्टूबर दिन रविवार को पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन कल 6 अक्टूबर दिन सोमवार से तूफान के कमजोर पड़ जाने की संभावना है, लेकिन 7 अक्टूबर तक तूफान का असर दिख सकता है.
SCS “Shakhti” over northwest Arabian Sea
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 4, 2025
moved west-southwestwards with a speed of 15 kmph during last 6 hours and lay centered at
2330 hrs IST of 4th October over the same region near latitude 21.3°N
and longitude 62.7°E, about 320 km east-southeast of Ras Al Hadd (Oman).
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज रविवार की शाम तक चक्रवाती तूफान उत्तर-पश्चिमी तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचेगा. वहीं महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु (चेन्नई) और उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, बिहार, हिमाचल के लिए अलर्ट जारी किया है, जहां तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश से होने से तटीय इलाकों में बाढ़ आने का खतरा भी मंडरा रहा है. महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे आदि में 5-6 और 7 अक्टूबर तक 45 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
VIDEO | The Maharashtra government and IMD have issued an alert regarding the arrival of the Shakti Chakkari cyclone in Badhwar Park, located in the Colaba area of Mumbai.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 5, 2025
Fishermen of that area have been directed not to venture into the sea for fishing. This has resulted in… pic.twitter.com/eqTtjYVYO5
गुजरात में द्वारका, जामनगर, सूरत में भी समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. वहीं भारी बारिश होने की भी अलर्ट है, जिसके चलते IMD ने मछुआरों को उत्तर-पश्चिमी अरब सागर, उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर, मध्य अरब सागर और गुजरात-उत्तरी महाराष्ट्र तटों पर न जाने की सलाह दी है और लोगों को समुद्र तटों से काफी दूर रहने को कहा है. वहीं तूफान का असर दिल्ली तक देखने का मिला, जहां सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही थीं, वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में 6 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है, जिससे राजधानी में प्री-विंटर सीजन शुरू हो सकता है.
Watch: Cyclonic Storm 'Shakti' intensifies over the northeast Arabian Sea, currently 420 km west of Dwarka. Expected to move west-southwest by October 5, then turn east-northeast on October 6 while gradually weakening pic.twitter.com/zRQLvERQHT
— IANS (@ians_india) October 4, 2025
बता दें कि अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान का नाम ‘शक्ति’ श्रीलंका ने रखा है और इस नाम को विश्व मौसम संगठन (WMO) और एशियाई देशों के जॉइंट पैनल (ESCAP Panel) ने मिलकर रखा है. एशियाई देशों के जॉइंट पैनल में 13 देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यांमार, मालदीव, थाईलैंड, ईरान, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यमन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं.
तीव्रता और जगह के अनुसार 4 प्रक्रार के चक्रवाती तूफान होते हैं. भारतीय महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में उठने वाले तूफान को साइक्लोन यानी चक्रवात कहते हैं. अटलांटिक महासागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में उठने वाले तूफान को हरिकेन कहते हैं. पश्चिमी प्रशांत महासागर में उठने वाले तूफान को टाइफून कहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के पास समुद्र में उठने वाले तूफान केा विली-विलि कहते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।