150KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान तैयार; आज से अगले 3 दिन दिल्ली समेत 10 राज्यों में होगी भारी बारिश

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक टर्फ बन रहा है, जिसमे चलते मानसून के बादल एक बार फिर पूरे देश को भिगोएगें। अगले हफ्ते देशभर में बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं कि अगले 3 दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

Monsoon 2025 | Delhi NCR Rain | IMD Weather Forecast

मौसम विभाग ने मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी की थी।

Cyclonic Storm Heavy Rainfall Alert: मानसून की पूरी तरह से वापसी 30 सितंबर तक हो जाएगी, लेकिन जाते-जाते मानसून इस बार मौसम के अजीबोगरीब रंग दिखा रहा है। दिल्ली में अब बारिश होने के आसार हैं, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मौसम कूल-कूल बना रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु समेत समुद्र तटीय राज्यों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन

यागी तूफान के असर से बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक टर्फ बन रहा है, जिसके चलते समुद्र तटीय राज्यों केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात आदि में 100 से 150 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चल सकती हैं। इसका असर पूरे देश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगला पूरा हफ्ता मानसून के बादल बरसते रहेंगे। आइए जानते हैं कि राजधानी दिल्ली समेत देशभर में मौसम का हाल क्या है और क्या रहने वाला है?

विज्ञापन

दिल्ली में गुलाबी ठंड़ पड़ने के आसार

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को राजधानी में अच्छी धूप खिली और लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा सकता है। ऐसे में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले 3 दिन दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि भारी बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन हल्की बारिश होने से गुलाबी ठंड पड़ने के आसार हैं। अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार के बीच हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन

बारिश से हालात ऐसे

पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 21 जिलों के 500 से ज्यादा गांव बाढ़ में डूबे हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू नदियां उफान पर बह रही हैं। शाहजहांपुर में स्टेट हाईवे के ऊपर पानी बह रहा है। एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर बादल बरस रहे हैं। इससे बिहार में बारिश होने से भागलपुर, ​​​​​मुंगेर और बेगूसराय में नदियां उफान पर बह रही हैं। मुंगेर में चंडिका का गर्भगृह, पटना में NH-31, भागलपुर की तिलकामांझी यूनिवर्सिटी पानी में डूबी है।

विज्ञापन

आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज 22 सितंबर को ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान में बारिश होगी। अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में उमस भी परेशानी करेगी। हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को कई जिलों में आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने का अलर्ट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ