तूफानी हवाओं, 16 फीट ऊंची लहरों, भारी बारिश का अलर्ट; 3 राज्यों के लिए कितना खतरनाक है साइक्लोन Ditwah?

Cyclone Ditwah News: चक्रवाती तूफान Ditwah दस्तक दे चुका है और समुद्र तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने 3 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया है, जहां भारी बारिश हो सकती है और तूफानी हवाएं चल सकती हैं. साथ ही समुद्र में करीब 16 फीट ऊंची लहरें उठने की संभावना है.

cyclone ditwah | cyclonic storm | imd alert

चक्रवाती तूफान अगले 2 दिन में समुद्र तट से टकरा सकता है.

Cyclone Ditwah Landfall Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में नया गहरा दबाव बनने से एक और चक्रवाती तूफान Ditwah एक्टिव हो रहा है, जिसका नामकरण यमन ने किया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तूफान तट से टकरा सकता है. इसलिए तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा आंध्र प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

क्या है तूफान की वर्तमान स्थिति?

IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान श्रीलंका के बट्टिकलोआ शहर से करीब 90 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पोट्टुविल शहर के पास और चेन्नई से करीब 700 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व दिशा में एक्टिव हुआ है. तूफान पुदुचेरी से 610 किलोमीटर है, लेकिन अपने केंद्र से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर 7 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. तूफान के असर से श्रीलंका में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.

श्रीलंका में तूफान से हालात खराब

तूफान Ditwah के कारण भयंकर बारिश से कोलंबो में बाढ़ आई हुई है. लैंडस्लाइड और अन्य घटनाओं में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट बंद हैं. महावेली रिवर बेसिन और श्रीलंका के निचले इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. पिछले 3 दिन से लगातार बारिश हो रही हैं, जिसके चलते फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं. श्रीलंका की एयरफोर्स राहत और बचाव कार्य में जुटी है. लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है.

तूफान कब-कहां करेगा लैंडफॉल?

IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान 30 नवंबर की सुबह तमिलनाडु में चेन्नई तट पर लैंडफॉल कर सकता है. पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश के तटों से भी टकरा सकता है. पूरा पुदुचेरी तूफान की चपेट में रहेगा, वहीं तमिलनाडु के चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, विल्लुपुरम में तूफानी हवाओं को साथ भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तिरुपति में भी तूफानी हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने की आशंका है.

ऊंची-ऊंची लहरें उठने का अलर्ट

30 नवंबर की सुबह लैंडफॉल के दौरान समुद्र में करीब 16 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है. लैंडफॉल से पहले 28 और 29 नवंबर को तीनों राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिं घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 100 से 150 मिलीमीटर बारिश हो सकती है. वहीं 30 नवंबर को लैंडफॉल के बाद हवाओं की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर हो सकती है और 200 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ