हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावधान! 135 की स्पीड से चक्रवाती तूफान आ रहा; बंगाल में नौसेना ने संभाला मोर्चा, Air India की 300 फ्लाइट कैंसिल

Cyclone Remal Monsoon 2024 IMD Prediction: चक्रवाती तूफान रेमल पश्चिम बंगाल में कहर मचाने को तैयार है। आज रात तूफान समुद्र तटों से टकराएगा। मौसम विभाग का अलर्ट देखते हुए ममता बनर्जी सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तमिलनाडु के तट से टकराने के आसार हैं।

Cyclone Remal Impact Latest Update: देश में मानसून का असर दिखने लगा है। 19 मई को अंडमान निकोबार से मानसून ने एंट्री की और इसके साथ ही बंगाल की खड़ी में चक्रवाती तूफान Remal उठा, जिसने पश्चिम बंगाल का रुख कर लिया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल में तूफान का असर दिखने लगा है।

120 से 135 किलोमीटर की स्पीड वाला तूफान आज रात बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। तूफान तेजी से बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इस अलर्ट के बाद पूर्वी नौसेना कमांड ने मोर्चा संभाल लिया है। कोलकाता एयरपोर्ट से इंटरनेशनल और नेशनल करीब 400 फ्लाइटें अगले रद्द कर दी गई हैं। अकेले एयर इंडिया ने 300 से ज्यादा फ्लाइट रद्द की हैं।

सियालदह, दक्षिण 24 परगना के नामखाना, काकद्वीप, सियालदह-उत्तर 24 परगना के हसनाबाद के बीच चलने वाली ट्रेनें भी आज रात से रद्द रहेंगी। NDRF की 12 टीमें प्रदेश के तटीय इलाकों में तैनात कर दी गई हैं। 5 अतिरिक्त टीमें स्टैंडबाय मोड पर रखी गई हैं। लोगों और मछुआरों को समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी गई है। रात के समय घरों के अंदर रहने के निर्देश हैं।

विज्ञापन

 

एयरपोर्ट और ट्रेनें बंद, 4 लोगों की हो चुकी मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल में इस समय 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। ममता बनर्जी सरकार ने एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं। लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। तटीय इलाकों में रेड अलर्ट रहेगा और बिजली भी ठप हो सकती है। ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश हैं।

चक्रवाती तूफान के टकराने से 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी भर सकता है। मौसम विभाग ने 26 से 28 मई तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। अब से पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान के कारण हुई बारिश हसे 4 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन

 

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, बिजली संकट गहराने की चेतावनी

मौसम विभाग से मिले अपडेट के अनुसार, चक्रवाती तूफान के असर को देखते हुए झारखंड में भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में बिजली संकट गहरा सकता है, जिसके लिए मौसम विभाग ने बिजली विभाग को अलर्ट दे दिया है। बिजली विभाग ने भी टीमें बनाकर इलाकों में तैनात कर दी हैं। टीमों को बिजली लाइनों पर नजर रखने और बिजली जाने की जानकारी मिलते ही समस्या का समाधान करने के निर्देश हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola