हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

120KM स्पीड वाले भयानक चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल; 3 राज्यों में भारी बारिश, तूफानी हवाएं, ऊंची लहरें

दक्षिण भारत में एक और चक्रवाती तूफान लैंडफॉल कर चुका है और भयंकर तबाही मचा रहा है. आंध्र प्रदेश समेत 3 राज्यों भारी बारिश हो रही है और तूफानी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तूफान का असर रहने की आंशका जताई है.

विज्ञापन
दक्षिण भारत में 7 दिन में दूसरे चक्रवाती तूफान ने लैंडफॉल किया है. (Credit-ANI/PTI)

चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद चक्रवाती तूफानी ‘मुरासु’ का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश में हो चुका है. यह समुद्री तूफान देर रात करीब एक बजे समुद्र तट से टकराया और अभी लैंडफॉल 2-3 घंटे और चलेगा. ‘मुरासु’ तूफान ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में ओंगोल के पास लैंडफॉल किया. इसका केंद्र दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में था. लैंडफॉल के समय ‘मुरासु’ ओंगोल से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में, कवाली से 60 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में और बापटला से 70 किलोमीटर दूर दक्षिण में था.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान ‘मुरासु’ के असर से बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में 120 किलोमीटर की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चल रही हैं. भारी बारिश हो रही है और समुद्र में डेढ़ फीट ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे आंध्र प्रदेश के निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है. तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी भारी बारिश हो रही है. दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में अगले 12 घंटों तक भारी बारिश होने की आशंका है. तीनों राज्यों में बुधवार सुबह तक ऐसे ही हालात रहेंगे.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola