Cyclone Mocha: चक्रवाती तूफान मोचा ने तबाही मचा दी है। अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हो गई है, 700 लोग घायल हैं। द डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ने रविवार को म्यांमार के बंदरगाह शहर सितवे को जलमग्न कर दिया। इसके अलावा म्यांमार के रखाइन राज्य की राजधानी सितवे के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई। 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं घरों की छतों पर पड़ी टिनशेड को उड़ा ले गईं। एक टेलीकॉम टावर भी गिर गया है।
एक दशक बाद खाड़ी में बना शक्तिशाली तूफान
म्यांमार में बचाव सेवा दलों की ओर से कहा गया है कि चक्रवाती तूफान के कारण हुए भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि स्थानीय मीडिया ने म्यांमार में पेड़ गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत की सूचना दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 6 लोगों की मौत और 700 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। अल जजीरा की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दशक बाद बंगाल की खाड़ी में इतना शक्तिशाली तूफान बना है। सितवे शहर की सड़कों पर नदियों की तरह पानी बह रहा है।
इन शहरों में भारी नुकसान, घरों की छत उड़ीं
म्यांमार के सैन्य सूचना कार्यालय की ओर से कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ने सितवे, क्यौकप्यू और ग्वा टाउनशिप में घरों, बिजली के ट्रांसफार्मर, मोबाइल टावरों, नावों और लैम्पपोस्ट को नुकसान पहुंचाया है। कहा गया है कि तूफान ने देश के सबसे बड़े शहर यांगून से लगभग 425 किमी (264 मील) दक्षिण पश्चिम में कोको द्वीप पर खेल भवनों की छतें भी गिरा दीं।
देश के पूर्वी शान राज्य के एक बचाव दल ने अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि उन्होंने एक जोड़े के शव बरामद किए हैं, जो भारी बारिश के कारण तचिलीक टाउनशिप में उनके घर पर भूस्खलन के कारण दब गए थे।
मजबूत इमारतों में लोगों को ठहराया
बचाव दलों द्वारा सितवे के 3,00,000 निवासियों में से 4,000 से ज्यादा लोगों को अन्य शहरों में ले जाया गया है। 20,000 से ज्यादा लोग मठों, पगोडा और शहर के ऊंचे इलाकों में स्थित स्कूलों जैसी मजबूत इमारतों में ठहरे हैं। जहां स्वयंसेवी लोग उनकी मदद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंःVivo S17 Pro: 3सी वेबसाइट पर नजर आया फोन, सामनें आई कीमत समेत कई जानकारी!
म्यांमार के बाद कमजोर हुआ तूफान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ म्यांमार के ऊपर से गुजरने के बाद कुछ कमजोर हो गया। ये प्रक्रिया लगातार हो रही है। अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में यह एक चक्रवाती तूफान ही बन जाएगा। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में तूफान आने से पहले लगभग 3,00,000 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित कर दिया था।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 min agoसुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
3 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
4 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
7 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines