---विज्ञापन---

देश angle-right

Cyclone Mocha: चक्रवात ‘मोचा’ मचाएगा तबाही! मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी

Cyclone Mocha: साइक्लोन मोचा का असर बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कई तेज हवा के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवात मोचा देश के कई हिस्सों को कहां तक प्रभावित करेगा। मौसम विभाग का कहना है […]

---विज्ञापन---

Cyclone Mocha: साइक्लोन मोचा का असर बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने कई तेज हवा के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, चक्रवात मोचा देश के कई हिस्सों को कहां तक प्रभावित करेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते यह तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

IMD के डीजी मृत्‍युंजय मोहापात्रा के मुताबिक, चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग की ओर बढ़ेगा और 10 मई तक तीव्र होगा। इस दौरान हवा की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा कि मंगलवार तक इसके लैंडफॉल का डिटेल मिल सकता है।

---विज्ञापन---

मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी

आईएमडी ने 8-12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पर्यटन, शिपिंग और अपतटीय गतिविधियों को रोकने की सलाह दी है। आईएमडी ने सोमवार को निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 10 और 11 मई को हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

ममता बनर्जी बनाए हुईं हैं स्थिति पर नजर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अगर 10 और 11 मई को हालात बिगड़ते हैं तो हम तटीय इलाकों से लोगों को बचाएंगे। इसके बाद यह चक्रवात बांग्लादेश और फिर म्यांमार की ओर बढ़ जाएगा। चक्रवात से डरने की जरूरत नहीं है, हमने बचाव के सारे इंतजाम किए हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: May 09, 2023 10:48 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola