हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Cyclone Mocha: खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदला 'मोचा', बंगाल में NDRF के 200 जवान तैनात

विज्ञापन

Cyclone Mocha: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी की है कि चक्रवात मोचा बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ के 200 से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। IMD ने शुक्रवार को एक अलर्ट जारी किया है।

150-150 KM प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसके बाद चक्रवात के और तेज होने के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की आशंका है। मोचा बांग्लादेश में कॉक्स बाजार व म्यांमार में क्यौकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को पार करेगा। 14 मई की दोपहर के आसपास सितवे के करीब 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ हवाओं के चलने का अनुमान है।

और पढ़िए – Adani Hindenburg Case: सुप्रीम कोर्ट में आज अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुनवाई, सेबी ने जांच के लिए मांगा था समय

NDRF ने की तैयारी, 8 टीमें तैनात

चक्रवात को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 8 टीमों को तैनात किया गया है। NDRF की दूसरी बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोचा 12 मई को एक गंभीर तूफान और 14 मई को उससे भी ज्यादा गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा। अधिकारी ने बताया कि हमने 8 टीमें तैनात की हैं। एनडीआरएफ के 200 बचावकर्ता मुश्तैद हैं। 100 बचावकर्मी रिजर्व रखे गए हैं।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका

मौसम एजेंसी ने चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ के मद्देनजर गुरुवार को कई पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया। मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात की रफ्तार के कारण इन क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, यमन के एक छोटे से शहर मोचा के नाम पर इस चक्रवात का नाम रखा गया।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें