Cyclone michaung wreaking havoc in Chennai: तमिलनाडु के चेन्नई में मिचौंग चक्रवात से होने वाली आपदा में पांच लोगों की मरने की खबर है। इसी के साथ प्रशासन ने स्कूल, दफ्तर और एयरपोर्ट के लिए निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने कुछ दिनों तक स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। चेन्नई हवाई क्षेत्र को सोमवार सुबह 9 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। चेन्नई हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण कल सुबह 9 बजे तक एयरफील्ड आगमन और प्रस्थान के लिए बंद रहेगा।
चेन्नई में भीषण जलभराव के कारण सबवे बंद कर दिए गए हैं। सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। पुलिस ने कहा कि पुझल झील से पानी छोड़े जाने के कारण मंजम्बक्कम से वडापेरुंबक्कम रोड तक यातायात बंद कर दिया गया है। डीडीआरटी टीमें सभी संवेदनशील क्षेत्रों में उपलब्ध हैं और वे जीसीसी और राजमार्ग विभाग के साथ समन्वय में काम कर रही हैं। IMD ने बताया कि, तूफान का असर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में रहेगा। इन राज्यों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात की गई हैं। चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर से चेन्नई और उसके आस पास के जिलों में भारी बारिश हो रही है और लगातार भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
रेड अलर्ट जारी
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान की वजह से अब तक 204 ट्रेनें और 70 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। समंदर किनारे रहने वाले लोगों और आस पास के जिलों में दहशत छाई है। जिसकी वजह से समंदर किनारे कर्फ्यू सा दिखने लगा है। ये मचलता हुआ तूफान अभी तक अपनी तबाही का असर दिखाना शुरू कर चुका है। जो कई सारे पेड़ और घरों-मकानों को बर्बाद कर चुका है। इसके साथ ही कहा जा रहा है, ये इससे भी भयंकर तबाही लाएगा।
ये भी पढ़ें: Cyclone Michaung: मिचौंग ने मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत, एयरफील्ड बंद
पानी भरने की वजह से रनवे बंद
इसके साथ ही तमिलनाडु में दो लोगों की दीवार गिरने से जान चली। जबकि एक शख्स घायल हो गया। एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरने की वजह से रनवे बंद कर दिया गया है। तूफान के कारण तमिलनाडु के महाबलीपुरम बीच पर समुद्र का स्तर लगभग 5 फीट तक बढ़ गया है।
समुद्र में शिकार न जाएं मछुआरे
तूफान के असर से आज और कल भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो रही है। रायलसीमा में जगह-जगह मध्यम बारिश हो रही है। एलुंडी और उत्तरांध्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। तट पर 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मछुआरों को समुद्र में शिकार न करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: Cyclone Michaung: कहां से आया तूफान मिचौंग का नाम? जिसने 2 राज्यों की बढ़ा दी टेंशन
पानी-पानी हुआ चेन्नई एयरपोर्ट
इस बीच चेन्नई एयरपोर्ट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि हर तरफ पानी भरा हुआ। पानी के बीच एयरपोर्ट कर्मचारी विमानों को सुरक्षित रखने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। चेन्नई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि यहां हर दिन करीब 500 फ्लाइट्स का मूवमेंट होता है। लेकिन साइक्लोन के चलते एयरपोर्ट बंद करने का फैसला लेना पड़ा।
सड़क पर मगरमच्छ
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिससे लोगों के बीच खासी दहशत फैला दी है। इसमें शहर की सड़क पर एक मगरमच्छ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। ये मगरमच्छ कथित तौर पर चेन्नई के पेरुंगलथुर इलाके में पाया गया था। इस वीडियो में यह मगरमच्छ सड़क पर रेंगता हुआ दिख रहा है।
संबंधित खबरें
कल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
22 mins agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
1 hr agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
1 hr ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
2 hrs agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 hrs agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
3 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines