Cyclone Michaung Impact On Tamilnadu Weather: चक्रवात मिचौंग तमिलनाडु से टकराने और तबाही मचाने को तैयार है। तमिलनाडु में बीते कल से भारी बारिश हो रही है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति है। NDRF की टीमें बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। 5 दिसंबर तक चक्रवाल के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। चक्रवात का असर देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले 5 दिन के लिए स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। करीब 118 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
आज-कल इन इलाकों में भारी बारिश होगी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज और कल तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में कई स्थानों पर मध्यम गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। रानीपेट्टई, तिरुवन्नमलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, तंजावुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, कल्लाकुरिची, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, धर्मपुरी, कृष्णागिरी सलेम, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री YS जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात करके चक्रवात ‘मिचौंग’ को लेकर अलर्ट रहने को कहा। तैयारियों का जायजा लिया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
रेलवे के 2 मंडलों से चलने वाली ट्रेनें कैंसिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में चक्रवात के खतरे को देखते हुए डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इनमें मैसूरु शताब्दी एक्सप्रेस, कोयंबटूर कोवई एक्सप्रेस, कोयंबटूर शताब्दी एक्सप्रेस, KSR बैंगलुरु AC डबल डेकर एक्सप्रेस, KSR बैंगलुरु वृंदावन एक्सप्रेस, तिरुपति सप्तगिरि एक्सप्रेस रद्द की गई है। पूर्व तटीय रेलवे (ECOR) ने बारिश होने और हवा चलने की संभावनाओं के चलते 54 ट्रेनों को रद्द किया है। मछुआरों को सतर्क रहने की अपील करते हुए सलाह दी गई है कि वे अगले आदेशों तक समुद्र में न जाएं, क्योंकि हालात काफी खराब हैं। बता दें कि मिचौंग चक्रवात काफी खतरनाक है। इसके चलते जहां 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी, जो तबाही मचा सकती है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
36 mins agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
1 hr agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
1 hr agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
1 hr ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
3 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
4 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines