Cyclone Michaung: चैन्नई में साइक्लोन मिचौंग से आई बाढ़ के बीच सड़क पर घूमते एक मगरमच्छ का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मगरमच्छ चैन्नई के पास स्थित पेरुंगलाथुर में सड़क पार करते दिखाई दिया। सड़क पर पानी में तैरते मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ झाड़ियों में गायब होने से पहले किनारे पर रेंग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु की पर्यावरण और जलवायु विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहु ने कहा कि शहर के कई जल निकायों में कुछ मगरमच्छ हैं जो बारिश के कारण बाहर आ गए हैं। इन्हें अगर छेड़ा जाता है तो यह खतरनाक हो सकते हैं। वरना कोई दिक्कत नहीं है।
मामले में वंडालूर स्थित जूलाॅजिकल पार्क के सहायक निदेशक मणिकंद प्रभु ने कहा कि भारी बारिश के कारण मगरमच्छ झील से बाहर आ गया था। फिलहाल रेंज के अधिकारी सतर्क हो गए हैं और उस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
मगरमच्छ की लोकशन पता करने में जुटी वन विभाग की टीम
प्रभु ने आगे कहा कि भारी बारिश के कारण मगरमच्छ की वास्तविक लोकेशन पता नहीं चल पाई है। लेकिन फिलहाल वह जगह पर मौजूद नहीं है जहां वह दिखा था। बता दें साइक्लोन मिचैंग के कारण चैन्नई में भारी बारिश हुई। जिसके बाद रिहायशी समेत कई इलाकों में पानी भर गया है।
चैन्नई समेत 5 जिलों में सरकार ने 4 दिन का पब्लिक हाॅलीडे घोषित किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय बंद कर दिये गये हैं। उड़ानें रोक दी गई है। सेना और एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ वाले इलाके से लोगों को निकालने में जुटी है। वहीं आईएमडी के अनुसार साइक्लोन मिचौंग के मंगलवार दोपहर तक आंध्रप्रदेश के तट तक पहुंचने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
3 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
4 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
4 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
8 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines